Edited By Sarita Thapa,Updated: 07 Sep, 2026 09:06 AM

सहारनपुर कलैक्ट्रेट परिसर में मस्जिद गिराने के बाद मलबे के नीचे करीब 20-25 फुट गहरा और 1.5 मीटर चौड़ा कुआं मिला है। अधिकारियों के अनुसार, रविवार सुबह मलबा हटाते समय स्लैब दिखाई दिया। उसे काटने पर नीचे कुआं मिला।
सहारनपुर (एजैंसी): सहारनपुर कलैक्ट्रेट परिसर में मस्जिद गिराने के बाद मलबे के नीचे करीब 20-25 फुट गहरा और 1.5 मीटर चौड़ा कुआं मिला है। अधिकारियों के अनुसार, रविवार सुबह मलबा हटाते समय स्लैब दिखाई दिया। उसे काटने पर नीचे कुआं मिला। मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी सुबोध कुमार ने ए.एस.आई. को इसकी सूचना दी। कुआं करीब एक सदी पुराना होने का अनुमान है, हालांकि इसकी वास्तविक प्राचीनता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
फिलहाल कुएं को लोहे की चादर से ढक दिया गया है, ताकि उसमें मिट्टी और मलबा न गिरे। कलैक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है और लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इससे एक दिन पहले शनिवार को बुलडोजर की मदद से मस्जिद को करीब 16 घंटे की कार्रवाई के बाद ध्वस्त किया गया था। मस्जिद को अवैध घोषित किए जाने के बाद जिला अदालत ने प्रबंधन समिति की अपील भी 2 सितम्बर को खारिज कर दी थी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ