माथे पर लिखा है आपका भविष्य, जानिए कौन-सा Forehead शेप लाता है सफलता और सौभाग्य

Edited By Updated: 11 Nov, 2025 02:44 PM

samudrik shastra

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र, जो भारतीय ज्योतिष की एक महत्वपूर्ण शाखा है, मानव शरीर के अंगों की बनावट का विश्लेषण करके व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य की भविष्यवाणी करता है। माथा व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता, भाग्य और कर्मठता का केंद्र माना जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र, जो भारतीय ज्योतिष की एक महत्वपूर्ण शाखा है, मानव शरीर के अंगों की बनावट का विश्लेषण करके व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य की भविष्यवाणी करता है। माथा व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता, भाग्य और कर्मठता का केंद्र माना जाता है। यह व्यक्ति के पिछले जन्मों के कर्मों और वर्तमान जीवन में उसके सौभाग्य को दर्शाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, माथे को मुख्य रूप से तीन भागों में बांटा जाता है, जो क्रमशः ब्रह्मा (ऊपरी भाग), विष्णु (मध्य भाग) और महेश (निचला भाग) के स्वरूप होते हैं और जीवन के तीन पहलुओं - बचपन, युवावस्था और वृद्धावस्था को दर्शाते हैं।

PunjabKesari Samudrik Shastra

माथे के मुख्य आकार 

चौड़ा और विशाल माथा
यह माथा सबसे शुभ माना जाता है। जिन लोगों का माथा चौड़ा और बड़ा होता है, वे अत्यंत भाग्यशाली, बुद्धिमान और दूरदर्शी होते हैं। ऐसे लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं और अपने करियर में उच्च पदों पर आसीन होते हैं। इन्हें जीवन में शीघ्र सफलता मिलती है और ये अच्छे लीडर बनते हैं। ये उदार, स्पष्टवादी और ज्ञान के प्रति अत्यधिक झुकाव रखने वाले होते हैं। ये धन और वैभव का सुख प्राप्त करते हैं।

संकरा माथा 
संकरा माथा यानि की जो कनपटी के पास से सिकुड़ा हुआ हो संघर्ष और परिश्रम का संकेत देता है। ऐसे व्यक्तियों को सफलता पाने के लिए दूसरों की अपेक्षा अधिक संघर्ष करना पड़ता है। ये अपनी मेहनत और लगन से देर से ही सही, लेकिन सफल होते हैं। ये आत्म-केंद्रित हो सकते हैं और अक्सर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में संकोच करते हैं। इन्हें आर्थिक स्थिरता पाने में समय लग सकता है।

PunjabKesari Samudrik Shastra

गोलाकार माथा
जिन लोगों का माथा गोल और उभार लिए होता है, वे स्वभाव से रचनात्मक और कलात्मक होते हैं।  ये कला, साहित्य, संगीत या मनोरंजन के क्षेत्र में सफल होते हैं। ये अपने काम को लेकर बहुत भावुक होते हैं और अपनी भावनाओं को बेहतरीन ढंग से व्यक्त करते हैं। ये मिलनसार, खुशमिजाज और भावुक होते हैं। इनमें सीखने की प्रबल इच्छा होती है।

आयताकार माथा
ऐसे माथे वाले लोग व्यवस्थित, अनुशासित और तार्किक होते हैं। ये प्रबंधन, इंजीनियरिंग, कानून या सरकारी सेवाओं जैसे क्षेत्रों में सफल होते हैं। ये हर काम योजनाबद्ध तरीके से करते हैं और दृढ़ संकल्प के धनी होते हैं। ये जिद्दी हो सकते हैं लेकिन ये बहुत विश्वसनीय और ईमानदार होते हैं। ये जीवन में स्थायित्व को महत्व देते हैं।

PunjabKesari Samudrik Shastra

M-आकार का माथा 
यह वह माथा है जहां बालों की रेखा बीच में V या M जैसा आकार बनाती है। ये लोग अभिनव, कल्पनाशील और अद्वितीय होते हैं। ये अक्सर ऐसे क्षेत्रों में सफल होते हैं जहां नवीनता की आवश्यकता होती है, जैसे लेखन, आविष्कार या उद्यमिता।  ये बचपन में थोड़ा विद्रोही हो सकते हैं लेकिन जैसे-जैसे बड़े होते हैं, अपनी रचनात्मकता का उपयोग समाज के भले के लिए करते हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!