Sanatan Dharma Birthday Rituals: केक काटने के बजाय ऐसे मनाएं अपना जन्मदिन, जानें सनातन धर्म के अनुसार क्या हैं शुभ नियम और सावधानियां

Edited By Updated: 15 Jun, 2026 09:26 AM

sanatan dharma birthday rituals

Sanatan Dharma Birthday Rituals: सनातन धर्म के अनुसार जन्मदिन मनाने के सही तरीके जानें।  केक काटने के बजाय ऐसे मनाएं अपना जन्मदिन। क्यों तिथि के अनुसार जन्मदिन मनाना और दान-पुण्य करना शुभ है।

Sanatan Dharma Birthday Rituals: आज के दौर में जन्मदिन मनाने का तरीका पूरी तरह से आधुनिक हो चुका है। केक काटना, मोमबत्तियां बुझाना और शोर-शराबा करना अब एक आम रिवाज बन गया है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हमारी सनातन संस्कृति इस बारे में क्या कहती है?  पश्चिमी सभ्यता का अंधानुकरण करने के बजाय यदि हम अपनी जड़ों की ओर लौटें, तो जन्मदिन न केवल यादगार बनेगा बल्कि हमारे जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लाएगा।

मानव के रूप में जन्म हमारे लिए भगवान का सबसे बड़ा उपहार है। मानव जीवन ऊर्ध्वगमन अर्थात मोक्ष की सीढ़ी है। अच्छे कर्मों के लिए मानव जीवन सर्वोत्तम योनि है। देवों के लिए भी दुर्लभ मानव देह प्राप्ति का प्रारंभ अर्थात जन्मतिथि अपने माता-पिता, पितृगण, देव, ऋषि, मान्यजन, प्रकृति, धरती माता के प्रति कृतज्ञता-समर्पण का विशेष दिवस है।

PunjabKesari Sanatan Dharma Birthday Rituals

कैलेंडर की तारीख नहीं, तिथि का है महत्व
सनातन धर्म में अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार जन्मदिन मनाने की कोई परंपरा नहीं रही है। इसके विपरीत, अपनी जन्म तिथि के अनुसार जन्मदिन मनाना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है।

PunjabKesari Sanatan Dharma Birthday Rituals

दीपक बुझाएं नहीं, जलाएं
अक्सर देखा जाता है कि लोग केक पर लगी मोमबत्तियों को फूंक मारकर बुझाते हैं। भारतीय संस्कृति में दीपक को शुभता और प्रकाश का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे बुझाना अनुचित है। दीर्घायु की कामना के लिए ऋषि मार्कंडेय का स्मरण करना चाहिए और घर में दीप जलाकर रखना चाहिए।

वैदिक परम्परा के अनुसार जन्मदिन के शुभ अवसर पर दीप जलाने चाहिएं, ताकि आगे का जीवन मंगलमय रहे। जितने वर्ष की आयु पूर्ण हो चुकी हो, उतने ही दीपक भगवान के सामने जलाने चाहिएं, इससे वर्ष भर अनिष्टों से रक्षा होती है। जन्मदिन के दिन जितने वर्ष पूर्ण हो चुके हों, उतनी संख्या में छोटे दीए जलाएं और आने वाले वर्ष की मंगलकामना के लिए एक बड़ा दीपक जलाना चाहिए।

उदाहरण के तौर पर अगर किसी बच्चे का नौवां जन्मदिन है तो थोड़े-से चावल लेकर उन्हें हल्दी, कुमकुम आदि से रंगकर स्वास्तिक बना लें। उस स्वास्तिक पर नौ छोटे-छोटे दीए रख दें और दसवें वर्ष की शुरुआत के प्रतीक रूप एक बड़ा दीया जलाएं।

Sanatan Dharma Birthday Rituals

क्या करें जन्मदिन के खास मौके पर?
जन्मदिवस के दिन सुबह शुद्ध जल से स्नान कर नए वस्त्र धारण करके कुल देवता एवं अन्य देवी-देवताओं का दर्शन व पूजन कर मंगल की कामना करें। बड़ों को प्रणाम कर आशीर्वाद लें। जितनी उम्र है उतने ही दीपक घर या मंदिर में सजाएं। इसी के साथ वर्ष अभिवृद्धि का प्रतीक बड़ा दीपक प्रज्वलित करें। अर्थात आप जितने वर्ष के हैं उससे एक दीपक अधिक प्रज्वलित करें। फिर श्रद्धानुसार जप, हवन, अभिषेक, सुंदरकांड का पाठ, यज्ञ, भजन-कीर्तन आदि का आयोजन रखें।

सामर्थ्य के अनुसार अभावग्रस्त व्यक्तियों को दान करें तथा मित्रों में लंगर प्रसाद वितरित करें।

क्या न करें जन्मदिन के खास मौके पर?
नख, केश आदि न कटाएं।
सादगीपूर्ण, धैर्यवान और शांत संतुलित रहें।
घर में बना शुद्ध सात्विक खाद्य पदार्थ ही खाएं।
मादक तथा अखाद्य पदार्थ अर्थात् शराब, तम्बाकू, अंडा, मछली, मांस का सेवन कतई न करें। इनका चिंतन भी न करें।
मन, कर्म या वाणी से किसी का भी अहित न चाहें और न करें अर्थात् सभी प्रकार की हिंसा और आघात से दूर रहें।
किसी से द्वेषभाव न रखें। खुशियां-प्रसन्नता के साथ मिठाई भोजन वितरित करें और सदैव प्रसन्न रहें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!