पहली बार रख रहे हैं सावन सोमवार का व्रत, जानें शिवलिंग पूजन का सही क्रम और पूरी विधि

Edited By Updated: 02 Aug, 2026 01:02 PM

sawan somwar vrat vidhi for beginners

सावन का माह देवों के देव महादेव को बहुत प्रिय है। यह माह शिव जी की पूजा करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बहुत खास माना जाता है। माना जाता है कि जो लोग सच्चे मन से सावन सोमवार का व्रत रखते हैं और सच्चे मन से शिव जी की पूजा करते हैं, शिव जी...

Sawan Somwar Vrat Vidhi For Beginners : सावन का माह देवों के देव महादेव को बहुत प्रिय है। यह माह शिव जी की पूजा करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बहुत खास माना जाता है। माना जाता है कि जो लोग सच्चे मन से सावन सोमवार का व्रत रखते हैं और सच्चे मन से शिव जी की पूजा करते हैं, शिव जी की कृपा से उनकी झोली खुशियों से भर जाती है। जो लोग पहली बार सावन सोमवार का व्रत रखने जा रहें, तो  उनके लिए पूजा के नियमों का जानना बहुत जरूरी है। शास्त्रों के अनुसार शिवलिंग की पूजा एक तय क्रम में करने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है। तो आइए जानते हैं शिवलिंग पूजन का सही क्रम और पूरी विधि।

Sawan Somwar Vrat Vidhi For Beginners

शिवलिंग पूजन का सही क्रम 

स्टेप 1: जलाभिषेक और शुद्धि
सबसे पहले शिवलिंग पर साफ जल अर्पित करें। यदि आपके पास गंगाजल है, तो जल में थोड़ा गंगाजल मिलाकर शिवलिंग को स्नान कराएं।

स्टेप 2: पंचामृत स्नान 
शुद्ध जल के बाद शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बना पंचामृत अर्पित करें। यदि पंचामृत नहीं है, तो केवल कच्चे गाय के दूध से भी अभिषेक कर सकते हैं। इसके तुरंत बाद शिवलिंग पर दोबारा साफ जल चढ़ाएं ताकि शिवलिंग पूरी तरह साफ हो जाए।

स्टेप 3: चंदन और त्रिपुंड लगाना
सफेद या पीला चंदन लेकर शिवलिंग पर लगाएं। आप चाहें तो अपनी उंगलियों से शिवलिंग पर तीन रेखाएं (त्रिपुंड) बना सकते हैं। ध्यान रखें, शिव जी की पूजा में कभी भी कुमकुम या रोली का प्रयोग न करें।

Sawan Somwar Vrat Vidhi For Beginners

स्टेप 4: अक्षत अर्पित करना
चंदन लगाने के बाद शिवलिंग पर साबुत चावल के दाने चढ़ाएं। खंडित या टूटे हुए चावल शिव पूजा में वर्जित माने जाते हैं।

स्टेप 5: बेलपत्र और धतूरा 
बेलपत्र: कम से कम 3 या 5 बेलपत्र चढ़ाएं। बेलपत्र चढ़ाते समय ध्यान रखें कि उसका चिकना हिस्सा शिवलिंग की तरफ होना चाहिए और पत्तियां कटी-फटी न हों।

धतूरा और भांग: इसके बाद शिवलिंग पर धतूरा, भांग के पत्ते और आक (मदार) के फूल अर्पित करें।

स्टेप 6: भोग और फल
भोलेनाथ को मौसमी फल या मिठाई का भोग लगाएं। यदि कुछ न हो, तो केवल मिश्री या मखाने का भोग भी लगाया जा सकता है।

Sawan Somwar Vrat Vidhi For Beginners

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!