Shani Margi 2023-24: शनि होने वाले हैं मार्गी, जानें कुंभ राशि पर प्रभाव

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Sep, 2023 10:12 AM

आज बात करेंगे न्याय के देवता शनिदेव के बारे में। शनि वक्री अवस्था से मार्गी अवस्था में आ रहे हैं। ये वक्र अवस्था खत्म होगी 4 नवंबर को। शनि 17 जून को वक्री हुए थे और ये 4 नवंबर को

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Margi 2023-24: आज बात करेंगे न्याय के देवता शनिदेव के बारे में। शनि वक्री अवस्था से मार्गी अवस्था में आ रहे हैं। ये वक्र अवस्था खत्म होगी 4 नवंबर को। शनि 17 जून को वक्री हुए थे और ये 4 नवंबर को मार्गी हो जाएंगे। ये मार्गी अवस्था अगले साल 30 जून तक रहेगी। ये अवस्था सूर्य की चाल के ऊपर डिपेंड करती है। मंगल, शनि और गुरु ये आउटर सर्किल के प्लेनेट हैं। शुक्र और बुध सूर्य के करीब रहते हैं। वक्री अवस्था में कोई भी ग्रह बहुत तेजी से फल करता है। शनि दसवें और ग्याहरवें भाव के स्वामी होते हैं। शनि सबके लिए बुरे नहीं होते। जिन राशियों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती होती है, सिर्फ उनको ही दुष्प्रभाव देखने को मिलेगा। तो चलिए बात करते हैं कुंभ राशि के बारे में।

Effect of Shani Margi on  Aquarius कुंभ राशि पर शनि मार्गी का प्रभाव
कुम्भ राशि शनि की मूलत्रिकोण राशि है। अगर कुम्भ राशि के जातकों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती चल रही है तो चिंता की कोई बात नहीं है। शनि अपनी राशि पर बुरा प्रभाव नहीं करते। कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के ऊपर भी शनि की साढ़ेसाती का असर नहीं होता। शनि आपकी कुंडली में चंद्रमा के ऊपर से मार्गी हुए हैं। शनि की दृष्टि का असर आपको निश्चित तौर पर जरूर देखने को मिलेगा। शनि की एक दृष्टि जा रही है तीसरे भाव के ऊपर। तीसरा भाव पराक्रम का भाव है, यहां से भाई का भाव भी देखा जाता है। हो सकता है भाई के साथ तालमेल में कोई कमी देखने को मिले। फैसले लेने में कोई परेशानी आ सकती है।

शनि सप्तम स्थान को देख रहे हैं। सप्तम स्थान अपने पार्टनर का भाव है भले ही वो आपके बिजनेस का हो। पार्टनर की सेहत का ख्याल जरूर रखें। अगर पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं तो थोड़ी सावधानी बरतें। शनि की दशम दृष्टि जा रही है कर्म स्थान के ऊपर। नौकरी और कारोबार के फलों में थोड़ी सी कमी देखने को मिल सकती है। शनि आपको थोड़ा सुस्त कर देते हैं। आज के काम को कल पर न टालें।

इन उपायों को जरूर करें :
शनि मंत्र: ॐ शं शनैश्चराय नमः

शनिवार के दिन किसी भी काली वस्तु का दान कर सकते हैं। ध्यान रखें कि दान हमेशा संकल्प लेकर शाम के समय ही करें।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!