Shani Retrograde: 139 दिन के लिए शनि वक्री, मीन राशि वालों पर टूटेगा दुखों का पहाड़

Edited By Updated: 26 Jun, 2024 09:15 AM

आज बात करेंगे शनिदेव की। ये वक्री होने जा रहे हैं 29 जून मध्य रात को। 139 दिनों तक तक शनि वक्री ही रहेंगे। 15 नवंबर तक शनि मार्गी रहेंगे। वक्री ग्रह का चेष्टा बल थोड़ा बढ़ जाता है। सूर्य

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Retrograde: आज बात करेंगे शनिदेव की। ये वक्री होने जा रहे हैं 29 जून मध्य रात को। 139 दिनों तक तक शनि वक्री ही रहेंगे। 15 नवंबर तक शनि मार्गी रहेंगे। वक्री ग्रह का चेष्टा बल थोड़ा बढ़ जाता है। सूर्य से शनि जब 120 डिग्री दूर चले जाते हैं तो वक्री अवस्था में आ जाते हैं। मानलीजिए आपकी कुंडली में सूर्य मेष राशि में पड़े हैं तो शनि उच्च के होंगे तो वक्री ही होंगे। जब प्लानेट वक्री होते हैं तो आपका चेष्टा बल बढ़ जाता है। शनि ऐसे फल हैं जो कर्म के फल देते हैं। शनि देव के पॉजिटिव फल भी देंगे। जिनकी कुंडली में शनि शुभ गोचर में हैं उन्हें बढ़िया परिणाम मिलेंगे।इस आर्टिकल में बात करेंगे मकर राशि वालों के लिए ये शनि वक्री कैसा रहेगा।

 मीन राशि के ऊपर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी फेज चल रहा है। मीन राशि जल तत्व की राशि है। वृश्चिक राशि भी जल तत्व की राशि है। यहां पर आकर शनि बहुत ज्यादा नुकसान नहीं करते हैं। शनि तीसरी दृष्टि से दूसरे भाव को देख रहे हैं। दूसरा भाव आपका धन भाव और कुटुंब का भाव है। कोशिश करें कि आपका टेम्परामेंट कण्ट्रोल रखें। धन हानि होने की सम्भावना है। परिवार में किसी न किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शनि जब बारहवें बैठे हैं तो सीधी दृष्टि से छठे भाव को देख रहे हैं। ये भी शनि के प्रभाव में हैं। किसी काम को करने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। कोई धन उधार ले सकता है। पेट खराब होने की सम्भावना है। कोर्ट केस में फंस सकते हैं। किसी की गरंटी लेने से बचें। भाग्य स्थान के ऊपर शनि की दृष्टि पड़ रही है। इस भाव से फल आपको स्लो देखने को मिलेंगे। यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने दस्तावेजों को संभाल कर रखें। मीन राशि गुरु की राशि है। ये लोग थोड़े धार्मिक होते हैं। यदि आपकी कुंडली में शनि खराब है तो या फिर शनि की साढ़ेसाती चल रही है तो शनि देव के मन्त्र का अवश्य जाप करें।

मंत्र- ॐ शं शनैश्चराय नमः

काले कपड़ों से परहेज करें।

शनिवार के दिन शाम के समय सरसों का तेल शनिदेव की शिला पर अर्पित करें।

काली उड़द की दाल दान करें।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!