Sharad Purnima: 16 या 17 अक्टूबर कब है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Edited By Updated: 13 Oct, 2024 01:58 AM

sharad purnima

Sharad Purnima 2024 Date शरद पूर्णिमा 2024 कब है हिंदू पंचांग के अनुसार, शरद पूर्णिमा का व्रत आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन रखा जाता है। इस तिथि की शुरुआत 16 अक्टूबर को रात्रि 08 बजकर 40 मिनट पर होगी और इसका समापन 17 अक्टूबर को शाम को 04 बजकर...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sharad Purnima 2024: हर साल शरद पूर्णिमा का व्रत आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के दिन मनाया जाता है। इस दिन  माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन चंद्रमा की भी पूजा करने का विधान है। इस दिन चंद्रमा सभी 16 कलाओं से परिपूर्ण रहता है और धरती पर अमृत वर्षा करता है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन-धान्य से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं और घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस बार लोगों को शरद पूर्णिमा की तिथि को लेकर थोड़ी कन्फ्यूजन बनी हुई है। तो आइए जानते हैं कि शरद पूर्णिमा की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में-

PunjabKesari Sharad Purnima

Sharad Purnima 2024 Date शरद पूर्णिमा 2024 कब है
हिंदू पंचांग के अनुसार, शरद पूर्णिमा का व्रत आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन रखा जाता है। इस तिथि की शुरुआत 16 अक्टूबर को रात्रि 08 बजकर 40 मिनट पर होगी और इसका समापन 17 अक्टूबर को शाम को 04 बजकर 55 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल शरद पूर्णिमा 16 अक्तूबर 2024 को मनाई जाएगी।
PunjabKesari Muhurat

Sharad Purnima 2024 Shubh Muhurat शरद पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2024
पंचांग के अनुसार, इस साल शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन चंद्रोदय का समय 05 बजकर 05 मिनट पर रहेगा। इस समय में चंद्रमा को अर्घ्य देना बहुत ही शुभ माना जाता है।

Sharad Purnima Puja Vidhi शरद पूर्णिमा पूजा विधि
शरद पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें।
इसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें।
अब एक चौकी पर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित करें।
माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को फल, फूल और वस्त्र अर्पित करें।
फिर मां लक्ष्मी और श्री हरि के समक्ष घी का दीपक जलाएं और आरती करें।
अंत में रात के समय चंद्रमा को खीर का भोग लगाएं और अगले दिन सुबह इसका सेवन करें।

PunjabKesari Sharad Purnima

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!