यहां खुशनसीबों को होते हैं शेषनाग के दर्शन

Edited By Updated: 10 Jun, 2018 11:50 AM

sheshnaag jheel near amarnath

भारत में एक ऐसी झील स्थित है, जिसके बारे में सुन कर आपको बहुत हैरानी होगी।यह झील जम्मू और कश्मीर में अमरनाथ गुफा के समीप स्थित है। पहलगाम से इसकी दूरी करीब 32 कि.मी. अौर चंदनवाड़ी से लगभग 16 कि.मी. है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
भारत में एक ऐसी झील स्थित है, जिसके बारे में सुन कर आपको बहुत हैरानी होगी। यह झील जम्मू और कश्मीर में अमरनाथ गुफा के समीप स्थित है। पहलगाम से इसकी दूरी करीब 32 कि.मी. अौर चंदनवाड़ी से लगभग 16 कि.मी. है।
PunjabKesari
यह झील करीब डेढ़ कि.मी. की लंबाई में फैली हुई है। अमरनाथ यात्रा में शेषनाग झील का धार्मिक महत्व है। सर्दियों में यह झील जम जाती है अौर यहां तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। किंवदंतियों के अनुसार इस झील में शेषनाग का वास है और वे दिन में एक बार झील के बाहर दर्शन देते हैं परंतु यह दर्शन खुशनसीबों को ही प्राप्त होते हैं।

PunjabKesari

कहा जाता है कि जब भोलेनाथ माता पार्वती को अमर कथा सुनाने के लिए लेकर जा रहे थे तो उन्होंने अपने सांपों-नागों को अनंतनाग में,  नंदी को पहलगाम में, चंद्रमा को चंदनवाड़ी में अौर शेषनाग को इस झील में छोड दिया था। भोलेनाथ नहीं चाहते थे कि इस कथा को कोई अौर सुने क्योंकि कोई दूसरा इस कथा को सुन लेता तो वह अमर हो जाता अौर सृष्टि का मूल सिद्धांत गड़बड़ हो जाता इसलिए भगवान शिव ने शेषनाग को झील में छोड़ दिया था। ताकि कोई इस झील को पार करके आगे न जा पाए। माना जाता है कि आज भी शेषनाग झील के पानी में दिखाई देते हैं।
PunjabKesari
कैसे कश्यप से बना कश्मीर (देखें VIDEO)

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!