Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 May, 2026 07:07 AM

मेष- किसी नए प्रोजेक्ट में मित्रों की सलाह फायदेमंद रहेगी। वाहन लेने का योग बन रहा है। अपनी
मेष- किसी नए प्रोजेक्ट में मित्रों की सलाह फायदेमंद रहेगी। वाहन लेने का योग बन रहा है। अपनी पत्नी को कोई सुगंधित वस्तु ला कर दें फायदा होगा।
वृष- आज मन सामाजिक और धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा। समाज में लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी। आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी ।
मिथुन- आज दोस्त किसी काम हेतु मदद के लिए कहेंगे। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी। किसी नयी तकनीक के द्वारा व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। उत्पादन कार्य तेज गति से पूरा होगा।
कर्क- आज जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम जरूर पूरा होगा। अधिकारी वर्ग काम से प्रसन्न होंगे। किसी काम को लेकर सोच-विचार में डूबे रहेंगे। आप नए लोगों के संपर्क में आयेंगे, इससे फायदा होगा।
सिंह- आज आपके व्यवहार से कुछ लोग काफी प्रभावित होंगे। किसी दोस्त की मदद से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। आपसी विश्वास के सहारे आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी।
कन्या- जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बरकरार रहेगी। सकारात्मक सोच किसी के लिये हितकर साबित होगी। किसी शादी समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।
तुला- सेहत के मामले में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। कई तरह के नए अनुभव प्राप्त होंगे। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
वृश्चिक- कारोबारियों को विशेष सफलता हासिल होगी। कुछ लोगों के साथ उपयोगी बातचीत कर सकते हैं। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
धनु- आज ऑफिस में आसपास के लोगों से थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। कुछ लोग काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। जीवनशैली में कुछ बदलाव करेंगे। ये बदलाव स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहेंगे।
मकर- आज पारिवारिक रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी। कुछ सहपाठी अपनी कुछ बातें शेयर करेंगे। हर किसी की मदद के लिये तैयार रहेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
कुंभ- आज काम में कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की संभावना बन रही है, जिससे आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी मजबूत होगा। परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे।
मीन- छात्रों को शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मित्रों के साथ संबंध अच्छे होंगे। व्यापारी वर्ग उदासीन रहेगा। विवाह योग्य कन्याओं को अच्छा रिश्ता आयेगा।