जालंधर में 20 सितंबर से सजेगी श्रीमद्भागवत कथा की रसधार, श्रीभक्तिवेदान्त सिद्धान्ती महाराज जी करेंगे कथा वाचन

Edited By Updated: 16 Sep, 2026 01:09 PM

shrimad bhagavata katha jalandhar

Shrimad Bhagavata Katha Jalandhar: जालंधर के श्री सत्यनारायण मंदिर में 20 से 26 सितंबर 2026 तक भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। विख्यात कथा व्यास श्रीभक्तिवेदान्त सिद्धान्ती महाराज जी अपनी तत्त्वपूर्ण वाणी से श्रद्धालुओं को भक्तिमार्ग...

Shrimad Bhagavata Katha Jalandhar: जालंधर के एस.डी. कॉलेज रोड स्थित प्रसिद्ध श्री सत्यनारायण मंदिर में आगामी 20 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। श्री राधा माधव भागवत प्रचार समिति, जालंधर द्वारा आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में प्रख्यात कथा व्यास एवं अंतर्राष्ट्रीय धर्म प्रचारक श्री भक्तिवेदान्त सिद्धान्ती महाराज जी अपने श्रीमुख से श्रीमद्भागवत महापुराण की पावन कथा का वाचन करेंगे। कथा प्रतिदिन सायं 06:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक चलेगी।

30 वर्षों से महाप्रभु के मिशन और गुरु सेवा में समर्पित
भारतभूमि में जन्मे श्रीपाद भक्तिवेदान्त सिद्धान्ती महाराज जी ने अपना संपूर्ण जीवन ब्रह्मचर्य एवं त्याग की भावना के साथ अपने गुरुओं की सेवा तथा श्रीचैतन्य महाप्रभु की भक्ति-परंपरा के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित किया है। विगत 30 वर्षों से वे निरंतर इस पावन मिशन में संलग्न हैं। अपने आध्यात्मिक जीवन में उन्हें परम पूज्य श्रील भक्ति प्रमोद पुरी गोस्वामी महाराज, श्रील भक्तिवेदान्त नारायण गोस्वामी महाराज एवं श्रील भक्ति विज्ञान भारती गोस्वामी महाराज का सान्निध्य और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।

2010 में लिया संन्यास, 30 से अधिक देशों में फहराया भक्ति का ध्वज
शास्त्रों के गहन अध्ययन और शुद्ध भक्ति के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के गुरु-निर्देश का पालन करते हुए महाराज जी ने वर्ष 2010 में संन्यास आश्रम स्वीकार किया। तब से वे देश-विदेश में निरंतर भ्रमण कर लोगों को श्री राधा-कृष्ण की प्रेममयी भक्ति और भक्तियोग के मार्ग पर प्रेरित कर रहे हैं। अब तक वे 30 से अधिक देशों में श्रीहरिनाम, श्रीमद्भागवत एवं भक्ति के दिव्य संदेश का प्रचार कर चुके हैं।

16 वर्षों में 180 से अधिक भागवत सप्ताह संपन्न
श्रीमद्भागवत कथा के प्रतिष्ठित वक्ता के रूप में महाराज जी ने पिछले 16 वर्षों में 180 से अधिक श्रीमद्भागवत सप्ताह का सफल आयोजन किया है। उनकी कथाओं में शास्त्रीय गहराई के साथ-साथ साधना और जीवन के व्यावहारिक पक्षों का सहज एवं हृदयस्पर्शी समन्वय देखने को मिलता है।

आयोजक समिति ने जालंधर एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं से इस दिव्य कथा-अमृत का पान करने और अपने जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने की अपील की है।

विशेष कार्यक्रम : 25 सितम्बर को श्री श्रीमद् भक्ति विज्ञान भारती गोस्वामी महाराज जी का 100वां आविर्भाव तिथि महोत्सव मनाया जाएगा।

कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण:
आयोजन:
श्रीमद्भागवत कथा
आयोजक: श्री राधा माधव भागवत प्रचार समिति, जालंधर
कथा व्यास: श्रीपाद भक्तिवेदान्त सिद्धान्ती महाराज जी
स्थान: श्री सत्यनारायण मंदिर, एस.डी. कॉलेज रोड, जालंधर
तिथि: 20 सितंबर से 26 सितंबर 2026
समय: सायं 06:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक
कथा उपरांत भगवत प्रसाद (भंडारा)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!