Edited By Sarita Thapa,Updated: 20 Nov, 2025 12:42 PM

26 नवंबर 2025 को सुख, समृद्धि, वैभव और प्रेम के कारक ग्रह शुक्र वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैं। यह गोचर सुबह लगभग 11 बजकर 27 मिनट पर होगा और शुक्र 19 दिसंबर तक इसी राशि में रहेंगे।
Shukra Gochar: 26 नवंबर 2025 को सुख, समृद्धि, वैभव और प्रेम के कारक ग्रह शुक्र वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैं। यह गोचर सुबह लगभग 11 बजकर 27 मिनट पर होगा और शुक्र 19 दिसंबर तक इसी राशि में रहेंगे। मंगल के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि में शुक्र का आना सभी 12 राशियों पर असर डालेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय प्यार और पैसे के मामले में विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी राशियां हैं, जिन्हें शुक्र के गोचर से लाभ मिलेगा।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर शुभ रहने वाला है। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम और साझेदारी बढ़ेगी, जिससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। अविवाहितों के लिए विवाह की बात पक्की होने की संभावना है। करियर में प्रगति और मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं, और पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की भी संभावना है।

सिंह राशि
शुक्र का गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी में बदलाव या पदोन्नति के योग बन सकते हैं। व्यवसायिक प्रयासों में सफलता मिलेगी, जिससे वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। संतान की तरप से कोई खुशखबरी मिलेगी।
मकर राशि
शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर मकर राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को अचानक वित्तीय लाभ हो सकता है। आपकी इच्छाएं पूरी होंगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप अपने फैसलों और कार्यों से अधिक संतुष्ट महसूस करेंगे। कोई कानूनी मामला हल हो सकता है। इस राशि के छात्रों को परीक्षा में मनचाहे परिणाम मिलेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ