5 minutes ago
32 minutes ago
1 hour ago
2 hours ago
3 hours ago
4 hours ago
5 hours ago
6 hours ago
23 hours ago
1 day ago
2 days ago
Tuesday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jun, 2017 11:34 AM
भारतवर्ष में अनेक शक्ति पीठ हैं। देवभूमि में एक एेसा शक्तिपीठ है जहां नि:संतान महिलाओं को संतान सुख प्राप्त होता है। यह मंदिर हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी तहसील लडभडोल
भारतवर्ष में अनेक शक्ति पीठ हैं। देवभूमि में एक एेसा शक्तिपीठ है जहां नि:संतान महिलाओं को संतान सुख प्राप्त होता है। यह मंदिर हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी तहसील लडभडोल के सिमस गांव में स्थित है। जोकि बैजनाथ से 30.कि.मी. की दूरी पर स्थित है। यहां हर वर्ष संतान सुख पाने के लिए हजारों महिलाएं भारतवर्ष के हर राज्य से यहां आती हैं। मां शारदा सिमसा को संतानदात्री के रूप में जाना जाता है। प्रत्येक वर्ष यहां दंपति संतान प्राप्ति की इच्छा लेकर आते हैं। नवरात्रों में यहां विशेष समारोह होता है। स्थानीय भाषा में इसे सलिन्दरा कहते हैं। सलिन्दरा अर्थात स्वप्न आना। नवरात्रों के अवसर पर स्त्रियां मंदिर में आकर दिन-रात यहां के फर्श पर सोती हैं। माना जाता है कि जो स्त्रियां सच्चे मन अौर श्रद्धा से इस मंदिर में आती हैं, उन्हें स्वप्न में मां सिमसा मानव या प्रतीक रूप में दर्शन देकर संतान प्राप्ति का आशीर्वाद देती हैं। माना जाता है कि सपने में स्त्रियों द्वारा स्वयं को कंद-मूल या फल मिलते देखने पर उन्हें संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। मां सिमसा सपने में पुत्र या पुत्री होने का भी संकेत दे देती हैं। सपने में स्त्री को अमरुद मिले तो उसे पुत्र प्राप्ति होती है। यदि स्वप्न में भिंडी मिले तो पुत्री होती है। इसके अतिरिक्त धातु, लकड़ी या पत्थर से निर्मित वस्तु मिले तो उसे संतान प्राप्ति नहीं होती है। कहा जाता है कि जिस स्त्री को नि:संतान बने रहने का सपना आए फिर भी वह वहां से अपना बिस्तर न हटाए तो उसके शरीर में खारिश होती है अौर लाल दाग उभर आते हैं। फिर उसे विवश हो वहां से जाना पड़ता है। नवरात्रों में नि:संतान दंपति व अन्य श्रद्धालुओं की यहां काफी भीड़ लगती है। नवरात्रों में शारदा माता मंदिर कमेटी की तरह से नि:शुल्क भोजन, रहने की व्यवस्था, उचित भंडारा व सऱाएं की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। सिमसा शारदा माता पिंडी रूप में विराजमान है। यह मंदिर लगभग 400 वर्ष पुराना है और माता द्वारा संतान देने का सिलसिला भी 400 वर्षों से चला आ रहा है। यहां स्थानीय लोगों सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व अन्य राज्यों से भी बहुत से श्रद्धालु माता का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। संतान होने के पश्चात लोग अपने पारिवारिक सदस्यों अौर सगे-संबंधियों के साथ माता रानी का धन्यवाद करने आते हैं। मंदिर की एक विशेष बात यह है कि इसके समीप एक शिला है, जो बहुत प्रसिद्ध है। यह शिला दोनों हाथों से हिलाने पर भी नहीं हिलती परंतु हाथ की छोटी ऊंगली से हिलाने पर यह हिल जाती है। मंदिर से लगभग 3 किलोमीटर दूर खूबसूरत स्थान है, जिसे कुड्ड के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि इस जगह पर भगवान शिव ने कुछ समय तपस्या की थी।
Vastu Tips for Money Saving: मेहनत की कमाई हो रही है रफूचक्कर? इन अचूक वास्तु उपायों से भरेगी खाली...
Adhik Maas 2026: पुरुषोत्तम मास की विदाई से पहले करें ये 5 खास काम, खुशहाली से भर जाएगा घर-आंगन
Masik Karthigai 2026: मासिक कार्तिगाई पर सही विधि से लगाएं दीपक, खुशियों की सुगंध से भर जाएगा जीवन
Dhumavati Jayanti 2026 : मां धूमावती को नमकीन भोग क्यों लगाया जाता है, जानें इसके पीछे की पौराणिक...
Summer Charity: भीषण गर्मी में इन चीजों का दान बदल देगा आपका सोया भाग्य, पुण्य के साथ-साथ घर में...
USD $
16/06/2026 16:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए संतुलित रहेगा। व्यवसाय से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। बच्चों की प्रगति से खुशी...
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। पुराने काम पूरे होने से राहत मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के संकेत हैं।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन संबंधी मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। पढ़ाई-लिखाई में ध्यान...
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद होगी। घर में मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घर के बुजुर्गों की सलाह काम आ सकती है। संतान से जुड़ा कोई शुभ...
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। घर-परिवार में कोई छोटा उत्सव हो सकता है। आय के नए स्रोत बन सकते...
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छा परिणाम मिल सकता है। घर में...
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। व्यापार में उन्नति के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में...
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए संतुलित रहेगा। नौकरी में तरक्की की संभावना है। जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है। घर के माहौल में सकारात्मकता बढ़ेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। निवेश से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes