Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Jun, 2026 12:32 PM

Masik Karthigai 2026: मासिक कार्तिगाई पर जानें दीपक जलाने की विधि और करें अचूक उपाय। आपके घर बरसेगी शिव-मुरुगन की कृपा।
Masik Karthigai 2026: पुरुषोत्तम मास में मनाया जाने वाला मासिक कार्तिगाई का पर्व 13 जून 2026 को मनाया जाएगा। कार्तिगाई दीपम का नाम कार्तिकाई या कृत्तिका नक्षत्र से लिया गया है। जिस दिन कृत्तिका नक्षत्र प्रबल होता है। उस दिन कार्तिगाई दीपम का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन सूर्यास्त के पश्चात भगवान शिव और उनके पुत्र भगवान मुरुगन की दीपक लगाकर विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मासिक कार्तिगाई दीपम के अवसर पर दीपक जलाने का विधान अत्यंत फलदायी है। यह पवित्र पर्व मुख्य रूप से दक्षिण भारत और तमिलनाडु में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

मासिक कार्तिगाई पूजा विधि
शाम के समय शिवालय जाकर शिव परिवार का पूजन करें। इत्र, सिंदूर, धतूरा, लाल फूल, दूध, शहद, घी, शक्कर, गुड़, दही, मिष्ठान, यज्ञोपवीत आदि समर्पित करें। सुगंधित तेल के 3 दीपक जलाएं, चंदन की अगरबत्ती जलाएं, गुलाबी कनेर का फूल चढ़ाएं, सफ़ेद चंदन चढ़ाएं, चावल की खीर का भोग लगाएं।
मासिक कार्तिगाई का महाटोटका
दीपक जलाना मासिक कार्तिगाई पर बहुत महत्वपूर्ण है। घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-शांति लाने का समय है। सूरज ढलने के बाद शिवालय में शुद्ध गाय के घी का 9 मुखी दीपक जलाएं।
मासिक कार्तिगाई पर इस विधि से जलाएं दीपक
अनुष्ठान में पांच धातुओं (सोना, चांदी, कांसा, तांबा, लोहा) के दीपक का विशेष महत्व है। दीपक जलाते समय उसके नीचे रखे अनाज का भी गहरा प्रभाव पड़ता है:
सप्तधान्य: सात प्रकार का अनाज रखने से कष्टों से मुक्ति मिलती है।
गेहूं: धन-धान्य में वृद्धि के लिए दीपक के नीचे गेहूं रखें।
मासिक कार्तिगाई विशेष टिप: यदि आप जलते हुए दीपक में गुलाब की पंखुड़ी या एक लौंग डाल देते हैं, तो जीवन खुशियों की सुगंध से भर जाता है।
मासिक कार्तिगाई पर दूर करें वास्तुदोष
कई बार वास्तुदोष होने से भी घर में सुख-शांति नहीं रहती या फिर मानसिक तनाव की स्थिति देखने को मिलती है। घर से वास्तुदोष को दूर करने के लिए शाम 5 बजे से लेकर 8 बजे के बीच घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। घर के बाहर बने चबूतरे पर भी दीपक रखा जा सकता है।
वास्तु के अनुसार इस दिशा में जलाएं दीपक
वास्तु के अनुसार दीपक जलाते समय दिशा का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आपको कोशिश करनी चाहिए कि दीपक को हमेशा दाएं हाथ की तरफ ही जलाएं। इसके अलावा अगर आपके घर का मुख्य द्वार पूर्व दिशा की ओर है तो इस दिशा में ही दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
