Singh Sankranti 2026 : सिंह संक्रांति से बदलेंगे इन दो राशियों के दिन, धन-समृद्धि के बनेंगे प्रबल योग

Edited By Updated: 16 Aug, 2026 01:02 PM

singh sankranti 2026

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव का एक  राशि से निकलकर दूसरी राशि में गोचर को एक बहुत महत्वपूर्ण खगोलीय और धार्मिक घटना माना जाता है। 17 अगस्त, 2026 को सूर्य देव कर्क राशि से निकलकर अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसे सिंह संक्रांति कहा...

Singh Sankranti 2026 : ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव का एक  राशि से निकलकर दूसरी राशि में गोचर को एक बहुत महत्वपूर्ण खगोलीय और धार्मिक घटना माना जाता है। 17 अगस्त, 2026 को सूर्य देव कर्क राशि से निकलकर अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसे सिंह संक्रांति कहा जाता है। सूर्य देव का  सिंह राशि में गोचर वैसे तो 12 राशियों के लिए शुभ रहने वाला है, लेकिन 2 राशियां ऐसी हैं, जिनके लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है। इन जातकों के जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे और धन-समृद्धि के प्रबल योग बनेंगे। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी 2 राशियां हैं, जिन पर सूर्य देव की विशेष कृपा बनी रहेगी।

Singh Sankranti 2026

इन दो राशियों की बदलेगी किस्मत

मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य देव का सिंह राशि में गोचर करना बहुत शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इस राशि के छात्रों को परीक्षा में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी दोस्ती की मदद मिल सकती है। परिवार के साथ बैठकर किसी खास बात पर चर्चा कर सकते हैं। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। 

Singh Sankranti 2026

धनु राशि 
सूर्य का सिंह राशि में  गोचर  धनु राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को उनके अच्छे कामों के लिए सम्मानित किया जाएगा। जो लोग लंबे समय से वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, उनका यह सपना पूरा हो सकता है। जीवनसाथी की तरफ से कोई गुड न्युज सुनने को मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरीपेशा लोगों की मनचाही जगह पर ट्रांसफर होने की संभावना है। 

Singh Sankranti 2026

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!