Sister Shivani Motivational Tips : भाग्य का उदय या विचारों का खेल ? जानें सिस्टर शिवानी के वो 5 संकल्प जो इस नववर्ष आपको बनाएंगे पावरफुल

Edited By Updated: 16 Mar, 2026 04:01 PM

sister shivani motivational tips

जैसे ही हिंदू नववर्ष 2026 की पहली किरण हमारे जीवन में प्रवेश कर रही है, चारों ओर उत्सव और उल्लास का माहौल है। हम अपने घरों को सजाते हैं, नए वस्त्र पहनते हैं और सफलता की प्रार्थना करते हैं, लेकिन क्या हमने अपने मन के मंदिर को सजाने की योजना बनाई है।

Sister Shivani Motivational Tips : जैसे ही हिंदू नववर्ष 2026 की पहली किरण हमारे जीवन में प्रवेश कर रही है, चारों ओर उत्सव और उल्लास का माहौल है। हम अपने घरों को सजाते हैं, नए वस्त्र पहनते हैं और सफलता की प्रार्थना करते हैं, लेकिन क्या हमने अपने मन के मंदिर को सजाने की योजना बनाई है। बीके शिवानी जी के अनुसार, सच्चा भाग्य केवल मेहनत से नहीं, बल्कि हमारे विचारों की गुणवत्ता से बनता है। अक्सर हम दुनिया को बदलने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस नववर्ष का संदेश है- स्व-परिवर्तन से विश्व-परिवर्तन। जीवन की आपाधापी, तनाव और रिश्तों की कड़वाहट के बीच, कुछ ऐसे संकल्प हैं जो हमें फिर से अपनी आंतरिक शक्ति से जोड़ सकते हैं। तो आइए जानते हैं सिस्टर शिवानी के उन 5 शक्तिशाली संकल्पों के बारे में जानेंगे, जो न केवल मानसिक तनाव को कम करेंगे, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का नया संचार करेंगे।

मैं अपनी शांति का मालिक स्वयं हूं
अक्सर हम अपनी नाराजगी या उदासी के लिए दूसरों को जिम्मेदार ठहराते हैं। इस साल संकल्प लें कि मेरी मानसिक स्थिति किसी और के व्यवहार पर निर्भर नहीं करेगी। यदि कोई गलत व्यवहार करता है, तो वह उसका संस्कार है, लेकिन शांत रहना मेरा संस्कार है।

सूचनाओं का संयम
सिस्टर शिवानी कहती हैं कि जैसा हम पढ़ते और देखते हैं, वैसा ही हमारा 'मन' बन जाता है। इस नववर्ष संकल्प लें कि सुबह उठते ही सबसे पहले फोन या न्यूज़ देखने के बजाय कम से कम 20 मिनट आध्यात्मिक साहित्य पढ़ेंगे या ध्यान करेंगे।

शुद्ध आहार और शुद्ध विचार
अन्न का सीधा असर मन पर पड़ता है। इस साल संकल्प लें कि भोजन करते समय गुस्सा या चिंता नहीं करेंगे। भोजन को 'प्रसाद' समझकर शांत चित्त से ग्रहण करें। सात्विक आहार न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि विचारों में भी स्पष्टता लाता है।

बिना शर्त सम्मान
हम अक्सर सम्मान तब देते हैं जब सामने वाला हमारे मन मुताबिक चलता है। इस नववर्ष संकल्प लें कि मैं हर व्यक्ति को वैसा ही स्वीकार करूंगा/करूंगी जैसा वह है। हर आत्मा की अपनी यात्रा है, इसलिए बिना किसी जजमेंट के सभी को सम्मान देना ही सच्ची आध्यात्मिकता है।

पॉजिटिव अफर्मेशन की शक्ति
दिन भर में खुद से नकारात्मक बातें करना बंद करें। संकल्प लें कि हर दिन खुद को याद दिलाएंगे- मैं एक शक्तिशाली आत्मा हूं, मैं हमेशा खुश हूं और सुरक्षित हूं। यह संकल्प आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और आपके आसपास एक सुरक्षा कवच तैयार करेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!