Smile please: त्याग दें अहंकार, बरसने लगेगा आनंद

Edited By Updated: 11 Nov, 2024 06:00 AM

smile please

कुछ इकट्ठा भी उन्हीं के पास होता है जो बांटना जानते है, फिर चाहे भोजन हो, प्यार हो या सम्मान। —जगजीत सिंह भाटिया, नूरपुरबेदी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Smile please: कुछ इकट्ठा भी उन्हीं के पास होता है जो बांटना जानते है, फिर चाहे भोजन हो, प्यार हो या सम्मान। —जगजीत सिंह भाटिया, नूरपुरबेदी

आप विनम्र बन जाएं। मीठी बाणी बोलें। स्पष्टवादी बन जाएं और मन को निर्मल बना लें। अहंकार बात-बात पर हमें परेशान करता है। अहंकार को त्याग दोगे तो सुखी हो जाओगे, फिर आनंद बरसने लगेगा। —विजय शंकर

गुरु के ज्ञान में तारने की शक्ति होती है परंतु तरेंगे वही जो गुरु की बातों पर विश्वास करते हैं। केवल मंत्र दीक्षा ले लेने से बात नहीं बनती। बिना गुरु कृपा जीवन का सुधार नहीं होता। —संत सुभाष शास्त्री

PunjabKesari Smile please

यदि हम सब अपना काम 110 प्रतिशत दक्षता, ईमानदारी से करने लगे जाएंगे तो फिर हम सब अपने व्यापार से बिल गेट्स बन सकते हैं। मन में दृढ़ विश्वास होना चाहिए। —राबर्ट क्लीमैंट्स

धुंधकारी प्रेत योनि में बांस के अंदर वायु बन कर बैठ गया। सात दिन भागवत कथा से उस बांस की सातों गांठें एक-एक कर खुल गई और धुंधकारी मुक्त होकर प्रभु का पार्षद बन गया। भागवत कथा मुक्ति का द्वार है। —गौरव कृष्ण

हमने अपना खान-पान बिगाड़ कर स्वयं रोगों को अपने पास बुलाया है। हमने अपनी जीभा के स्वाद के लिए अपना स्वास्थ्य बिगाड़ लिया है और परेशान हो रहे हैं। दोषी हम हैं, दूसरा कोई नहीं।

PunjabKesari Smile please

अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें, उन्हें बड़ों का आदर सत्कार करना सिखाएं। यह शिक्षा बड़े होने पर उनके काम आएगी। बच्चे होनहार बन जाएंगे और उनका जीवन सुधर जाएगा। —दर्शना भल्ला

आप का जन्म नर से नारायण बनने के लिए हुआ है। परमात्मा तुम्हारे अंदर है जिसे तुम बाहर खोज रहे हो। आप दुख भोगने के लिए पैदा नहीं हुए। अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करो और उठो, आगे बढ़ो। सफलता तुम्हारी राह देख रही है। —अवधूत शिवानंद

PunjabKesari Smile please

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!