Solar Eclipse 2021: क्या है इससे जुड़ी हिदायतें, जानें सिर्फ यहां

Edited By Jyoti,Updated: 03 Dec, 2021 04:53 PM

solar eclipse 2021

2021 वर्ष खत्म होने वाला है, तो वहीं इसके साल इस वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण भी घटित होने जा रहा है। जी हां, 04 दिसंबर की सुबह इस वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
2021 वर्ष खत्म होने वाला है, तो वहीं इसके साल इस वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण भी घटित होने जा रहा है। जी हां, 04 दिसंबर की सुबह इस वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो दरअसल सूर्य ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है। जिसका धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही तरह की अधिक महत्व होता है। हालांकि ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को अशुभ घटना माना जाता है। जिस कारण इस दौरान शुभ व मांगिलक तरह के शुभ कार्य संपन्न नहीं किए जाते। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौराव जब सूर्य पीड़ित हो जाते हैं, तब उनकी सूर्य की शुभता में कमी आ जाती है। 

इस बार जो सूर्य ग्रहण लग रहा है उसमें सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह एक उपछाया ग्रहण होगा। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार सूतक काल पूर्ण ग्रहण होने पर ही मान्य होता है आंशिक या उपछाया होने पर सूतक नियमों का पालन नहीं किया जाता। 

यहां जानें सूर्य ग्रहण का समय- 

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा। 

अब जानिए कहां दिखेगा ये साल का आखिरी सूर्य ग्रहण- 
प्राप्त जानकारी के अनुसार साल का आखिरी सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा।

इस दौरान क्या करें और क्या नहीं-
लोक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान कुछ लोग उपवास रखने में विश्वास करते हैं, जबकि कुछ लोग ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के घरेलू काम से बचने की सलाह देते हैं। मगर असल में इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ये नहीं जानते तो आइए आपको बताते हैं- 

इसे लेकर वास्तव में कोई सावधानी नहीं है, लेकिन आयुर्वेद की दृष्टि से, ग्रहण से दो घंटे पहले हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन खाने की सलाह दी जाती है। ग्रहण के दौरान कुछ भी न खाना चाहिए न पीना चाहिए।

कहा जाता है जो भोजन आप ग्रहण से पहले करें उसमें हल्दी भी डाल सकते हैं। इसके अतिरिक्त यह भी सलाह दी जाती है कि ग्रहण से दो घंटे पहले खूब पानी पीना चाहिए या तुलसी की चाय पी जा सकती है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!