Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 Oct, 2026 11:19 AM

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने पंजाब कांग्रेस प्रभारी महासचिव सचिन पायलट और कांग्रेसी नेताओं सहित श्री दरबार साहिब में माथा टेक सरबत के भले की अरदास की। सचिन पायलट दिल्ली से अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचे और श्री दरबार...
चंडीगढ़/अमृतसर/जालंधर (विनय, कमल, सर्बजीत, विशेष): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने पंजाब कांग्रेस प्रभारी महासचिव सचिन पायलट और कांग्रेसी नेताओं सहित श्री दरबार साहिब में माथा टेक सरबत के भले की अरदास की। सचिन पायलट दिल्ली से अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचे और श्री दरबार साहिब जाने के लिए वह पी.सी.सी. अध्यक्ष परगट सिंह की कार के सारथी बने।
दिल्ली में एस.आई.आर. को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बनने के कारण पंजाब कांग्रेस के सभी 7 सांसद अमृतसर में सचिन पायलट के दौरे से नदारद रहे। पंजाब कांग्रेस की अन्य लीडरशिप परगट सिंह के इस शक्ति प्रदर्शन का हिस्सा बनी।
हालांकि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परगट सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से सभी कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्त्ताओं को अमृतसर आने से रोक दिया था, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेसी नेताओं का अच्छा इकट्ठ श्री दरबार साहिब, दुर्ग्याना मंदिर, श्री राम तीर्थ सहित सभी महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों पर माथा टेक आशीर्वाद लिया। श्री दरबार साहिब में नत्मस्तक होने क बाद परगट सिंह ने सीनियर कांग्रेसी नेताओं के साथ सचिन पायलट को ज्ञानी टी-स्टाल पर चाय की चुस्की दिलाकर पुरानी कांग्रेसी रिवायत को जिंदा रखा।