Edited By Pardeep,Updated: 10 Oct, 2026 12:09 AM

पनामा के दक्षिणी तट के पास शुक्रवार को 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप का झटका महसूस किया गया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया। हालांकि, एजेंसी ने शुरुआत में इसकी तीव्रता 8.0 आंकी...
पनामा सिटी: पनामा के दक्षिणी तट के पास शुक्रवार को 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप का झटका महसूस किया गया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया। हालांकि, एजेंसी ने शुरुआत में इसकी तीव्रता 8.0 आंकी थी, जिसे बाद में घटाकर 7.6 कर दिया गया।
पनामा और कोस्टा रिका में हिलीं इमारतें
भूकंप के तीव्र झटके पनामा की राजधानी पनामा सिटी के साथ-साथ पड़ोसी देश कोस्टा रिका की राजधानी में भी महसूस किए गए। टेलीविजन फुटेज में झटकों के बाद लोग घबराकर इमारतों से बाहर निकलते दिखे। हालांकि, पनामा से तत्काल किसी बड़े नुकसान की रिपोर्ट नहीं मिली है।
सेंट्रल अमेरिका, कोलंबिया और इक्वाडोर में सुनामी का खतरा
भूकंप की तीव्रता को देखते हुए अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली (US Tsunami Warning System) ने मध्य अमेरिका (Central America) के प्रशांत तटीय इलाकों के साथ-साथ कोलंबिया और इक्वाडोर में संभावित सुनामी का अलर्ट जारी किया है।