Stock Market Astrology : सूर्य को लगेगा ग्रहण, बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद रहेगी तेजी

Edited By Updated: 10 Aug, 2026 09:39 AM

stock market astrology

इस सप्ताह एस्ट्रो साइकल में 12 अगस्त को सूर्य को ग्रहण लगेगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इसका प्रभाव हमें बाजार पर देखने को मिल सकता है। 11 अगस्त को शुक्र चन्द्रमा के हस्ता नक्षत्र में गोचर करेंगे और 12 अगस्त को अमावस्या के...

Stock Market Astrology : इस सप्ताह एस्ट्रो साइकल में 12 अगस्त को सूर्य को ग्रहण लगेगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इसका प्रभाव हमें बाजार पर देखने को मिल सकता है। 11 अगस्त को शुक्र चन्द्रमा के हस्ता नक्षत्र में गोचर करेंगे और 12 अगस्त को अमावस्या के अलावा मंगल राहु के आर्द्र नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। राहु पहले से मंगल के धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। मंगल के नक्षत्र परिवर्तन के साथ ही राहु और मंगल का नक्षत्र परिवर्तन हो जाएगा। लिहाजा 12 और 13 अगस्त की तिथि बाजार के लिहाज से अहम है। कुल मिला कर बाजार इस सप्ताह उतार-चढ़ाव के बाद तेजी के साथ बंद हो सकते हैं। 

10 अगस्त को चन्द्रमा मिथुन राशि में आर्द्र नक्षत्र में मंगल के साथ गोचर करेंगे, लिहाजा बाजार की शुरूआत पॉजिटिव रह सकती है। दोपहर 12 बजकर 26 मिनट पर चन्द्रमा का नक्षत्र बदलेगा और चन्द्रमा पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे लिहाजा इस दौरान बाजार की स्थिति बदल सकती है और इस समय के इर्द-गिर्द अपनी पोजीशन पर ध्यान रखना जरूरी है। इस दिन हमें शराब और तंबाकू कंपनियों के शेयरों के अलावा एयरलाइंस और वित्तीय सैक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

11 अगस्त को बाजार खुलने से पहले कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे, लिहाजा बाजार की शुरूआत अस्थिरता के साथ हो सकती है। सुबह 10 बजकर 05 मिनट पर चन्द्रमा पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे, लिहाजा इस दिन बाजार खुलने पर पहला एक घंटा इंतजार करने के बाद ही पोजीशन बनानी चाहिए। इस दिन बाजार में उतार-चढ़ाव रहेगा और मैटल सैक्टर के अलावा इंफ्रा और मशीनरी से संबंधित कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।  

12 अगस्त को चन्द्रमा कर्क राशि में बुध के अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे और सूर्य, गुरु और बुध के साथ चार ग्रही योग का निर्माण करेंगे। इस दिन अमावस्या भी है, लिहाजा बाजार में भावनाएं ऊफान पर रहेंगी। बाजार में शुरूआत में तेजी देखने को मिल सकती है लेकिन दोपहर 1 बजकर 28 मिनट पर चन्द्रमा के अश्लेषा नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश के साथ ही बाजार का रुख पलट सकता है, लिहाजा इस समय के इर्द-गिर्द अपनी पोजीशन का खास ध्यान रखें। इस दिन हमें बैंकिंग, कैपिटल मार्किट, एन.बी.एफ.सी. सैक्टर के अलावा आई.टी. सैक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।  

13 अगस्त को चन्द्रमा केतु के मघा नक्षत्र में केतु के साथ सिंह राशि में गोचर करेंगे, लिहाजा बाजार की शुरूआत अस्थिरता के साथ हो सकती है। इस दिन बाजार खुलने पर बाजार की चाल को देख कर ही एंट्री करनी चाहिए। चन्द्रमा 11 बजकर 41 मिनट पर मघा नक्षत्र के दूसरे चरण में गोचर करेंगे और इस समय के इर्द-गिर्द बाजार की दिशा बदलेगी, लिहाजा कोई भी एंट्री इस समय के इर्द-गिर्द ही बनानी चाहिए। इस दिन आई.टी. सैक्टर के अलावा कम्युनिकेशन सैक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है। 

14 अगस्त को चन्द्रमा शुक्र के पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस दौरान बाजार की शुरूआत पॉजिटिव रह सकती है। सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर चन्द्रमा पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र के दूसरे चरण में गोचर करेंगे, लिहाजा इस समय के इर्द-गिर्द बाजार में अपनी पोजीशन पर ध्यान रखना जरूरी है। यहां बाजार की दिशा बदल सकती है। इस दिन एफ.एम.सी.जी. सैक्टर के अलावा ब्यूटी, लग्जरी और एंटरटेनमैंट सैक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।  

Astro Naresh
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!