3 अगस्त का सूर्य नक्षत्र परिवर्तन बनेगा वरदान, इन 3 राशियों की अचानक चमकेगी किस्मत और जीवन में आएंगे सुनहरे बदलाव

Edited By Updated: 02 Aug, 2026 10:01 PM

sun transit 3rd august

ज्योतिष शास्त्र में समय-समय पर हर ग्रह अपना राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य देव का गोचर और नक्षत्र परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्य जब एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो...

Sun Transit 3rd August : ज्योतिष शास्त्र में समय-समय पर हर ग्रह अपना राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य देव का गोचर और नक्षत्र परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्य जब एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसका असर 12 राशियों पर देखने को मिलता है। इस बार 3 अगस्त को सूर्य देव एक बड़ा नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं, जो कुछ चुनिंदा राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। तो आइए जानते हैं कि वौ कौन-कौन सी राशियां हैं, जिन पर सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का खास असर पड़ेगा। 

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ और फलदायी रहने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे आप कठिन से कठिन चुनौतियों को भी आसानी से पार कर लेंगे।  जो लोग नौकरीपेशा हैं, उन्हें दफ्तर में नई पहचान मिलेगी। अधिकारियों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। वहीं, व्यापारियों को किसी बड़ी डील से तगड़ा मुनाफा हो सकता है।

सिंह राशि 
सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं, इसलिए इस नक्षत्र परिवर्तन का सबसे सकारात्मक और सीधा प्रभाव आपकी राशि पर देखने को मिलेगा। समाज में आपका दबदबा और मान-सम्मान बढ़ेगा। लंबे समय से रुके हुए सरकारी काम इस अवधि में बिना किसी रुकावट के पूरे हो जाएंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। परिवार में चल रहा कोई पुराना मनमुटाव समाप्त होगा और जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में मधुरता आएगी।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य देव का यह परिवर्तन भाग्य स्थान को प्रभावित करेगा, जिससे आपके जीवन में सुनहरे अवसरों की बौछार होने वाली है। बेरोजगार युवाओं को मनचाही नौकरी का ऑफर मिल सकता है। जो लोग पहले से कार्यरत हैं, उनकी सैलरी में बढ़ोतरी या प्रमोशन के मजबूत योग बन रहे हैं। पिछले कुछ समय से चल रहा मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी। आप खुद को सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!