Tarot Card Rashifal (22nd june 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 22 Jun, 2021 08:04 AM

tarot card rashifal

मेष: परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। निजी जीवन में व्यस्तता के बीच क्रोध की अधिकता रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। निजी जीवन में व्यस्तता के बीच क्रोध की अधिकता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। समय पर सम्भल जाएं।
उपाय: पंचमुखी हनुमान जी का चित्र घर में लगाएं।

वृष: व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख-साधन बढ़ेंगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है। अपने संबंधों के प्रति लापरवाही न करें।
उपाय: दूध से चावल धोकर जल प्रवाह करें।

मिथुन: कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। नौकरी में बदलाव को लेकर असमंजस्य में रहेंगे।
उपाय: बच्चों को चाट खिलाएं।

कर्क: व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे। समय का सदुपयोग करें। अपनी संगत बदलें। दूसरों की उन्नति से दुखी होने की बजाय, आप भी मेहनत करें।
उपाय: शिव जी के मन्दिर में 5 सुपारी जलाएं।

सिंह: व्यापारिक नवीन योजनाओं के बीच समय पर काम न होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।
उपाय: पीली चुनरी माता पार्वती को समर्पित करें।

कन्या: व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी।
उपाय: मां दुर्गा के 32 नामों का जाप करें।

तुला: काम की अधिकता के बीच नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ-परख बढ़ेगी।
उपाय: चीनी का दान किसी बुज़ुर्ग महिला को दें।

वृश्चिक: व्यवसाय में उन्नति की संभावना के बीच, आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन भी मिलेगा। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।
उपाय: नीले कंचे जमीन में दबाएं।

धनु: व्यापार और व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।
उपाय: सैनिकों को मिठाई भेंट करें।

मकर: व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग हैं। उधार लिया पैसा कैसे चुकाएंगे, इसी सोच में परेशान रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे।
उपाय: मशरूम मन्दिर चढ़ाएं।

कुंभ: व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आप की दिनचर्या में बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे।
उपाय: वट वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।

मीन: मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा। आप के व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे, कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। भाई-बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं।
उपाय: श्रृंगार माता गौरी को चढ़ाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!