Tarot Card Rashifal (12th october 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Oct, 2021 09:26 AM

tarot card rashifal

मेष: पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य पद्धति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों के आगमन की संभावना है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य पद्धति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों के आगमन की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में किसी वृद्धजन का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। प्रेम प्रगट करने का उचित समय है।
शुभ रंग: मैजेंटा।

वृषभ: समय रहते अपने मन की बात कह दें। यदि आप सच्चे हैं तो सफलता मिलेगी। व्यापार विस्तार के योग हैं। भवन परिवर्तन के योग हैं। आप के सीधेपन का लोग फायदा उठाएंगे, सतर्क रहें।
शुभ रंग: गुलाबी।

मिथुन: कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय न लें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। धनलाभ संभव है। अपनों का साथ मन को शांति देगा। प्रेम प्रसंगों के चलते विवाद संभव है। बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें।
शुभ रंग: हरा।

कर्क: मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आएंगी। लोगों से प्रशंसा सुनने को मिलेगी। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते हैं।
शुभ रंग: क्रीम।

सिंह: विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आपकी उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें। समय अभी अनुकूल नहीं है। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है।
शुभ रंग: लाल।

कन्या: आज दिन ठीक नहीं है। कार्य स्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे। भितरघात वालों से सावधान रहें। आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते हैं कि आप आगे बढ़ें, अत: सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें।
शुभ रंग: ग्रे।

तुला: विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आपका व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा। जीवन साथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें। उचित होगा स्वयं को गम्भीर रखें। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
शुभ रंग: भुरा।

वृश्चिक: समय अनुकूल है। रुके कार्यों में गति आएगी। न्यायालयीन फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे।
शुभ रंग: पीला।

धनु : नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीक के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्ति की संभावना है। दांतों में विकार की सम्भावना है। किसी के जवाब का बेसब्री से इन्तजार रह सकता है।
शुभ रंग: केसरी।

मकर: राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लेकर आ रहा है। आप के कार्य की प्रशंसा होगी। कारोबारी यात्रा लाभप्रद रहेगी। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।
शुभ रंग: बैंगनी।

कुंभ: आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। कार्यस्थल पर कुछ कर्मचारी आप का विरोध कर सकते हैं। नए शत्रु उभर सकते हैं।
शुभ रंग: काला।

मीन : वाहन सुख की संभावना के बीच अध्ययन में अवरोध आ सकते हैं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते हैं। जीवनसाथी से विवाद संभव है।
शुभ रंग: सफेद।

नीलम
8847472411

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!