Tarot Card Rashifal (3rd december 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 03 Dec, 2021 09:14 AM

tarot card rashifal

मेष: आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। लंबे समय से चली आ रही घरेलू परेशानियों का समाधान निकलेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। लंबे समय से चली आ रही घरेलू परेशानियों का समाधान निकलेगा। बिजनेसमैन के मन में कोई बड़ी योजना चल रही है तो उसे पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। छात्र अपने करीयर के लिए सोच- समझ कर फैसला लें, बेहतर होगा पिता की सलाह लें।

वृषभ: आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कंप्यूटर के क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा होगा। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। प्रॉपर्टी के काम से फायदा होगा। नए मित्र बनेंगे।

मिथुन: आज तकदीर बदलने के मौके मिलेंगे। किसी बड़ी कम्पनी से डील फिक्स हो सकती है। मेल बॉक्स चेक करते रहें क्योंकि किसी भी समय कोई जरूरी मैसेज आ सकता है। जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उन्हें जल्द सफलता मिलेगी।

कर्क: आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। परिवार के लोग आपकी हर तरह से सहायता करेंगे। माता से अपने दिल की बात शेयर करने से मन को शांति मिलेगी। लवमेट्स से सरप्राइज मिलेगा।

सिंह: आज कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएं, जिससे आगे चलकर आर्थिक लाभ होगा। उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिलेगा। खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। आपका कोई मित्र कारोबार में साझेदारी के लिए हाथ बढ़ाएगा।

कन्या: आज पर्सनालिटी में अच्छे सुधार आएंगे, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। जो छात्र मास कम्युनिकेशन कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। सेहत अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

तुला: आज बेहतर होगा की व्यावहारिक होकर अपने चिड़चिड़ेपन को दूर करने की कोशिश करें। उन लोगों से दूर रहने की जरूरत है, जो ओवर रिएक्ट करते हैं। विवाहितों को परिवार की स्थिति के बारे में सोचना पड़ेगा। जिसमें अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। छात्र नया टाइम टेबल बनाकर तैयारी करेंगे तो फायदा मिलेगा।

वृश्चिक: आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। निवेश में वृद्धि होगी। यात्राएं थोड़ी कष्टकारी हो सकती हैं। संतान से राहत मिलेगी। प्रेम प्रसंग और भी प्रखर होंगे।

धनु: आज कामकाज में मन लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में परफॉरमेंस अच्छी होने से ऑफिस में अलग पहचान बनेगी। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते समय सतर्क रहें। कोई ज्ञान की बात सुनने को मिलेगी। जो लोग वकील हैं, वह अपने किसी पुराने केस पर स्टडी करेंगे।

मकर: विरोधी पक्ष भ्रमित करने की पूरी कोशिश करेगा। समझदारी से काम लेने पर सभी कार्य सरलतापूर्वक पूरे हो जाएंगे। लवमेट अपने साथी की भावनाओं को समझेंगे। दिन रहते सभी जरूरी काम निपटा लेने में समझदारी है।

कुंभ: आज जीवनसाथी से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा, जो विरोधियों के सामने पहाड़ बनकर खड़ा नजर आएगा। कारोबार में आ रही समस्याओं को सुलझाने के लिए पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन: छात्रों को जीवन के महत्वपूर्ण लक्ष्यों पर फोकस करने की जरूरत है। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। बाहर का तला-भुना खाने को अवॉइड करें। वाहन लेने के योग बन रहे हैं। निवेश भी अच्छा रहेगा।

नीलम
8847472411

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!