Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 Jan, 2022 10:18 AM

मेष: आज का दिन व्यापार के लिए बेहतर रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: आज का दिन व्यापार के लिए बेहतर रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आस-पास के लोगों से पूरी मदद मिलेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। ऑफिस के कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
वृष: जीवनसाथी के साथ लंबी बातचीत हो सकती है। रिश्तों में मजबूती आयेगी। कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं। दैनिक कार्यों में पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
मिथुन: दिन मिला-जुला रहने वाला है। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारियों से मदद मिलेगी। आज व्यापार में किसी से साझेदारी कर सकते हैं। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह काम आज पूरा हो जाएगा।
कर्क: जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं, इससे आपको अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। लवमेट के लिए भी आज का दिन बेहतर रहेगा। धन की चिंता सता सकती है। खर्चों पर कंट्रोल करें।
सिंह: दिन भर व्यस्तता बनी रह सकती है। किसी को उधार पैसा देने से आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है इसलिए पैसों के मामलों में आपको सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए। काम का बोझ कुछ कम हो सकता है, इससे बेहतर महसूस करेंगे।
कन्या: कारोबार में बरकत होगी। कोई रिश्तेदार विचारों का विरोध कर सकता है। नये कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। आप कुछ नया सीखने का विचार बना सकते हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
तुला: आज दिन ठीक-ठाक रहेगा। घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है। उसके साथ लंच का आनंद ले सकते हैं। ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं सहकर्मीयों की मदद से पूरी हो सकती हैं। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा।
वृश्चिक: मन में किसी बात को लेकर शक की स्थिति बन सकती है। आपको भी जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद करते रहना चाहिए। व्यवसाय सम्बंधी परेशानियां दूर होंगी। दांपत्य जीवन खुशियों भरा रहेगा।
धनु: आज दिन अच्छा रहेगा। कई दिनों से रूके हुए काम में आपको सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। इसके अलावा लवमेट के लिए भी आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है।
मकर: आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल हो सकते हैं। शाम को बच्चों के साथ गुड टाइम स्पेंड करेंगे। एकाग्रता से काम निपटाने की कोशिश करेंगे। सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
कुंभ: आज घर में सभी लोगों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स को सीनियर्स से पूरी मदद मिलेगी। नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम- लवमेट एक दूसरे को उपहार देकर रिश्ते को और मजबूत करेंगे अपने विचार दूसरों के सामने जाहिर करने और दूसरों को अपने विचारों से सहमत कराने में बहुत हद तक सफल रहेंगे।
मीन: कुछ जरूरी चीजें आज फायदे दिला सकती हैं। कारोबारियों को किसी बड़ी मीटिंग के लिये जाना पड़ सकता है। जिसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। इसके अलावा सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। रूके हुए काम पूरे होंगे।
नीलम
8847472411