Tarot Card Rashifal (22nd january 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 22 Jan, 2022 09:26 AM

tarot card rashifal

मेष: आज हर कोई आपकी बातों को अहमियत देगा। लवमेट्स के रिश्तों में मजबूती आएगी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज हर कोई आपकी बातों को अहमियत देगा। लवमेट्स के रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यापार में अच्छी आमदनी होगी। जीवनसाथी से कोई खूबसूरत उपहार मिलेगा।

वृष: आज का दिन अच्छा रहेगा। घर के काम में अपने जीवनसाथी की मदद मिलेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल बना रहेगा। प्रोफेसरों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन: कई दिनों से रुका हुआ पैसा वापिस मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। कईं नए तरह के कामों में हाथ आजमाएंगे।

कर्क: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। मित्रों से मेल-जोल बढ़ेगा। संतान की अच्छी बातों से प्रभावित होंगे। किसी उच्च अधिकारी से संपर्क होगा। मन स्थिर न होने के कारण कार्यों को पूरा करने में समय लगेगा।

सिंह: लवमेट्स के रिश्तों में थोड़ी नोक-झोंक होगी। कार्यों को पूरा करने में भाई-बहन से मदद प्राप्त होगी। नौकरी की तलाश समाप्त होगी। दूरदर्शिता काम आएगी।

कन्या: आज दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी विशेष काम में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति होने के चांस बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी।

तुला: उच्च शिक्षा के लिए किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। दिन की शुरुआत अच्छी होगी। प्रतिद्वंदी परेशान नहीं कर पाएंगे। विजय हर क्षेत्र में आपकी ही होगी।

वृश्चिक: आज दिन बहुत ही शानदार रहेगा। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अगर आपका कार्य शिक्षण संस्थान से जुड़ा है, तो लाभ होगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है।

धनु: पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। किसी बड़ी बिजनेस मिटिंग में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की पदोन्नति होगी।

मकर: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। कार्य को पूरा करने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी।

कुंभ: छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज किसी को भी अपनी सलाह देने से बचें। कोई जटिल समस्या सुलझाने में सफल होंगे। प्रेम प्रसंग और आगे बढ़ने लगेंगे।

मीन: दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। पूरा दिन मन प्रसन्न रहेगा। किसी अच्छे काम की शुरुआत हो सकती है। व्यापारिक समझौते करने पड़ सकते हैं।

नीलम
8847472411

 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!