Tarot Card Rashifal (2nd june): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 02 Jun, 2023 07:30 AM

tarot card rashifal

मेष- आज नौकरीपेशा लोगों के मन में बेवजह का तनाव चलता रहेगा। व्यापार के लिहाज से दिन तरक्की लेकर आएगा। छात्रों

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज नौकरीपेशा लोगों के मन में बेवजह का तनाव चलता रहेगा। व्यापार के लिहाज से दिन तरक्की लेकर आएगा। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। परिवार के खर्चों में अधिकता देखने को मिलेगी। शरीर में थकावट बनी रहेगी।

वृष- आज मन थोड़ा अशांत रहेगा इसलिए कार्यक्षेत्र में काम से फ्री होकर एकांत में समय बिताएंगे। व्यापार की आय में वृद्धि देखने को मिलेगी। पढ़ाई की उलझन को दूर करने के लिए दोस्त का सहारा लेंगे। परिवार में बिना बात का विवाद पैदा हो सकता है।

मिथुन- आज कार्यक्षेत्र में आलस की वजह से बढ़िया मौकों को हाथ से गंवा देंगे। व्यापार में की गई मेहनत के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र से मिलकर अपने मन की बात को सांझा करेंगे। परिवार में अचानक किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।

कर्क- आज दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में सैलरी बढ़ाने की मांग पूरी होगी। व्यापार में काम को आगे बढ़ाने के लिए कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। परिवार में चल रहे वैचारिक मतभेद को दूर करने का प्रयास करेंगे। बुखार हो सकता है।

सिंह- आज मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। छात्रों का रुझान कला की तरफ बढ़ता हुआ दिखाई देगा। जीवनसाथी के द्वारा कही गई कोई कड़वी बात दिल में घर कर लेगी। फैमिली फंक्शन में जाने का मौका मिलेगा।

कन्या- आज मन की परेशानी को दूर करने के लिए थोड़ा समय अध्यातम के लिए निकालेंगे। कार्यक्षेत्र में काम को बदलने के बारे में सोचेंगे। व्यापार में पार्टनर की तलाश जारी रहेगी। युवाओं को दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने का मौका मिल सकता है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- आज कार्यक्षेत्र में कोई भी निर्णय भावुक होकर न लें। व्यापार के लिए समय बहुत शुभ है। संतान के करियर को लेकर कोई चिंता सताएगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। परिवार में किसी भी छोटी सी बात को तूल न दें। सेहत में बदलाव संभव है।

वृश्चिक- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में विवाद से दूरी बनाए रखें। व्यापार में चल रही गिरावट ठीक होगी। छात्रों का मन परीक्षा को लेकर चिंतित रहेगा। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।

धनु- आज व्यापार में मशीन मैन्युफैक्चरिंग के कारण खर्चों में वृद्धि देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नकारात्मकता वाला माहौल बना रहेगा। भाई-बहनों के बीच प्रेम-प्यार बना रहेगा। ज्यादा भागदौड़ करने के कारण सेहत में गिरावट देखने को मिलेगी।

मकर- आज कार्यक्षेत्र में समय आपके अनुकूल रहेगा। व्यापार में आपकी गलती की वजह से बिना बात की परेशानी खड़ी हो सकती है। रूठे हुए दोस्तों को मनाने का प्रयास करेंगे। मानसिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेंगे।

कुम्भ- आज व्यापार में आत्मविश्वास के साथ किसी बड़ी डील को हासिल करने के प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में मांग न पूरी होने के वजह से मन परेशान सा रहेगा। परिवार में आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मीन- आज कारोबार में कठिनाइयों से घबराने के बजाय उनका डट कर सामना करें। सामाजिक गतिविधियों की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। छात्रों का मन पढ़ाई के बजाय सैर-सपाटों में लगा रहेगा। खान-पान पर थोड़ा नियंत्रण बनाए रखें। 

PunjabKesari kundli
 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!