Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 Jul, 2025 02:01 PM

मेष (Aries)
भावनाओं पर नियंत्रण रखें। आज कोई पुराना मित्र या पहचान वाला आपके जीवन में नई दिशा ला सकता है। करियर में धीमा सुधार लेकिन भरोसा बनाए रखें। वाहन में
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष (Aries)
भावनाओं पर नियंत्रण रखें। आज कोई पुराना मित्र या पहचान वाला आपके जीवन में नई दिशा ला सकता है। करियर में धीमा सुधार लेकिन भरोसा बनाए रखें। वाहन में खराबी के कारण नया वाहन खरीदने की ओर कदम बढ़ाएंगे।
शुभ मंत्र: ॐ अं अंगारकाय नमः
वृषभ (Taurus)
धैर्य से काम लें। इनकम के सोर्स बढ़ेंगे लेकिन आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। किसी से किया गया वादा निभाना आज बहुत जरूरी होगा। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है।
शुभ मंत्र: ॐ श्रीं शुक्राय नमः
मिथुन (Gemini)
बुद्धि आज आपका सबसे बड़ा हथियार है। जीवन में सकारात्मक मोड़ आ सकता है। नए विचारों को लेकर आत्मविश्वास रखें। मन की इच्छा पूरी हो सकती है। सेहत को लेकर एहतियात बरतें।
शुभ मंत्र: ॐ बुं बुधाय नमः
कर्क (Cancer)
मन थोड़ा विचलित रहेगा। माता से जुड़ी चिंता या विचार हो सकते हैं। जल तत्व से जुड़ी कोई साधना लाभ देगी। किसी मित्र के लिए भागदौड़ करनी पड़ेगी। कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा।
शुभ मंत्र: ॐ सोमाय नमः
सिंह (Leo)
नेतृत्व के अवसर मिल सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि अहंकार से बचें, नहीं तो लाभ हानि में बदल सकता है। मन में नकारात्मक विचारों को न रखें। बहुत ही सोच समझकर आगे बढ़ें।
शुभ मंत्र: ॐ घृणि: सूर्याय नमः
कन्या (Virgo)
छोटी यात्राएं लाभदायक होंगी। किसी पुरानी योजना को आज पुनः आरंभ कर सकते हैं। भविष्य के लिए कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करेंगे। मानसिक स्पष्टता प्राप्त होगी। साथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
शुभ मंत्र: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
तुला (Libra)
सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएंगे और धन संचय की योजनाओं को लेकर आपके निर्णय बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी या पार्टनर से बात करते समय संवेदनशील रहें। आर्थिक लाभ संभव है। सेहत पर पूरा ध्यान दें।
शुभ मंत्र: ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। गूढ़ चिंतन में मन लग सकता है। रहस्यमय विषयों या साधना में रुचि बढ़ेगी। कोई पुराना सपना आज संकेतों में दिख सकता है। परिवार के साथ संबंधों में संतुलन बनाए रखें।
शुभ मंत्र: ॐ नमः शिवाय
धनु (Sagittarius)
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लेन-देन से संबंधित मामलों को ध्यान से सुलझाएं। गुरु की कृपा से नए रास्ते खुल सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
शुभ मंत्र: ॐ बृं बृहस्पतये नमः
मकर (Capricorn)
कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यस्तता बढ़ेगी लेकिन परिणाम सुखद होंगे। पिता या वरिष्ठ का सहयोग मिलेगा। अपनी शौक और मौज की चीजों पर सोच-समझ कर खर्च करें।
शुभ मंत्र: ॐ शनैश्चराय नमः
कुंभ (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। विचारों में नवीनता आएगी। आज आपको किसी पुराने व्यक्ति से अनपेक्षित प्रेरणा मिल सकती है। भाग्य भी सहयोग करेगा। परिवार के साथ हंसी-ठिठोली करेंगे।
शुभ मंत्र: ॐ हं हं हनुमते नमः
मीन (Pisces)
अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। संतान पक्ष से प्रसन्नता मिल सकती है। पुरानी गलती फिर से सामने आ सकती है। अपने खर्चो को लेकर योजना बनाकर चलें।
शुभ मंत्र: ॐ वं वरेण्याय नमः