Tarot Card Rashifal (28th October): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 28 Oct, 2025 06:43 AM

tarot card rashifal

मेष: अपने काम के अनुसार नए लोगों से जुड़ेंगे। मूर्ख व्यक्तियों से पीछा छूटेगा। निकटस्थ यात्रा फायदेमंद रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: अपने काम के अनुसार नए लोगों से जुड़ेंगे। मूर्ख व्यक्तियों से पीछा छूटेगा। निकटस्थ यात्रा फायदेमंद रहेगी। फ्रेंड सर्कल बढ़ाने से फायदा मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर

वृष: अपने काम से काम रखेंगे तो फायदे में रहेंगे। मुफ्त में सलाह देना छोड़ें अर्थ का अनर्थ निकलेगा। सरकारी अफसरों संग सूझबूझ से चलें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम

मिथुन: बिजनेस में मित्रों की सलाह मानें। अंधविश्वास से बचें व समझदारी से काम लें। स्टूडेंट्स को मन लगाकर पढ़ने से सफलता मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व

कर्क: आत्मविश्वास से कार्य करें और घर के अधूरे काम निपटा दें। कानूनी विवाद सुलझेंगे। रूठे स्वीट हार्ट को मनाने में कामयाबी मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व

सिंह: शाम को एनर्जेटिक व कॉन्फिडेंट फील करेंगे। दूसरों के काम में टांग अड़ाने से बचें। शाम को सोशल गैदरिंग में जाने का मौका मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व

कन्या: दोस्तों व सहकर्मियों का अनकंडीशनल सपोर्ट मिलेगा। सभी को धन्यवाद दें। किसी को भी कम न आंके। सफलता से सुकून मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व

तुला: लेन-देन पर पूरा ध्यान दें। टैक्स मसले सुव्यवस्थित करें। प्रोफेशनल डील करने हेतु समय अनुचित है। बिजनेस बढ़िया मुनाफा देगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम

वृश्चिक: टीम वर्क में गलतफहमियां आएंगी। आत्मविश्वास रखकर करियर व रोमांस के मामले सुलझाएं। सीनियर्स को नए आइडिया दें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर

धनु: फाइनैंशल मामले सेटल होंगे। पेंडिंग वर्क कंप्लीट करें। रोमांटिक रिलेशनशिप को सीरियसली लें। पेपर वर्क तत्परता से कंप्लीट करें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम

मकर: करीबी दोस्तों से फाइनैंशल सलाह लें। बिजनेस मुनाफे-इन्वेस्टमेंट करना लाभदायक रहेगा। अकाउंटेंट से राय मशविरा ज़रूर करें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम

कुंभ: परिजनों की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। नए आइडियाज खास मौकों के लिए सुरक्षित रखें। अर्जेंट वर्क कल तक छोड़ दें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम

मीन: जरूरी मामलात पर राय बनेगी। रोमांटिक प्लान सक्रीय होंगे। सहकर्मी आप पर पूरा विश्वास कर पाएंगे। नए आइडियाज लिखकर रखें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!