Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Nov, 2025 07:33 AM

मेष (Aries)
दिल की उलझनें इस महीने सुलझती दिखेंगी। कोई पुरानी गलतफहमी फूल की तरह खुलकर सच बताएगी। एक प्रोजेक्ट आपकी लीडरशिप को चमक देगा।
मेष (Aries)
दिल की उलझनें इस महीने सुलझती दिखेंगी। कोई पुरानी गलतफहमी फूल की तरह खुलकर सच बताएगी। एक प्रोजेक्ट आपकी लीडरशिप को चमक देगा।अचानक आए खर्च से बजट बिगड़ सकता है, लेकिन अंत में पैसे वापस हाथ में आएंगे।
वृषभ (Taurus)
पार्टनर के साथ शांत बातचीत आपकी रिलेशनशिप को मजबूत बनाएगी। अकेले हैं तो कोई भरोसेमंद व्यक्ति करीब आएगा। नई स्किल सीखने का समय, बड़ी सफलता इसके बाद ही आएगी। इन्वेस्टमेंट के लिए बढ़िया महीना।
मिथुन (Gemini)
दिल दो दिशाओं में खिंच सकता है लेकिन सही फैसला अंत में दिल ही करवाएगा। आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स इस महीने जादू दिखाएंगी। छोटी-छोटी कमाई मिलकर बड़ी रकम बनाएगी। स्किन केयर पर ध्यान दें।
कर्क (Cancer)
पुराना प्यार अचानक संदेश भेज सकता है। सोच-समझ कर जवाब दें। आपके आइडिया की तारीफ होगी पर ईर्ष्या भी बढ़ सकती है।
फालतू खर्च से बचें। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
सिंह (Leo)
पार्टनर आपकी ओर अधिक आकर्षित होगा। संबंध रोमांटिक होंगे। बॉस से अप्रत्याशित प्रशंसा मिलेगी। बड़ी खरीदारी इस महीने शुभ रहेगी। एनर्जी लेवल ऊंचा लेकिन ओवर वर्क न करें।
कन्या (Virgo)
भावनाएं गहरी होंगी लेकिन आप उन्हें शब्द देने में हिचकेंगे। सटीक निर्णय आपको आगे बढ़ाएगा। बचत बढ़ेगी। आंखों में थकान, स्क्रीन टाइम कम करें।
तुला (Libra)
रिश्ते में मधुर समय, किसी विशेष के साथ भविष्य की प्लानिंग संभव है। टीमवर्क आपका मजबूत पक्ष बनेगा। कोई रुका हुआ पैसा वापिस मिलेगा। योग से राहत मिलेगी।
वृश्चिक (Scorpio)
प्रेम में तीव्रता बढ़ेगी पर थोड़ा संयम ज़रूरी है। कोई बड़ा बदलाव भूमिका बदल सकती है। जोखिम भरे कदम से बचें। माइग्रेन या सिरदर्द परेशान कर सकता है।
धनु (Sagittarius)
नई शुरुआत का संकेत है, नया रिश्ता बन सकता है। आपका कॉन्फिडेंस नई ऊंचाई छुएगा। बोनस या एक्स्ट्रा इनकम संभव है। बाहर का खाना कम खाएं। गले और गर्दन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।
मकर (Capricorn)
रिलेशनशिप में स्थिरता आएगी, कोई भविष्य से जुड़े सवाल करेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सुरक्षित निवेश इस महीने लाभ देगा।
घुटनों या पीठ पर ध्यान दें।
कुंभ (Aquarius)
दिल की इच्छा ज़ोर पकड़ रही है। किसी को प्रपोज करने का सही समय है। नई जिम्मेदारी मिलेगी और आप उसे बखूबी निभाएंगे।
अप्रत्याशित राहत, किसी वजह से खर्च कम होंगे। मानसिक शांति महत्वपूर्ण रहेगी।
मीन (Pisces)
भावनाएं गहरी रहेंगी। यह महीना रोमांटिक है। क्रिएटिव काम शानदार चलेगा। पैसे आएंगे लेकिन रुक-रुक कर। पानी कम मत पिएं हाइड्रेशन ज़रूरी है। नींद की कमी तनाव बढ़ा सकती है, रूटीन ठीक करें।