Tarot Card Rashifal (2nd June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 02 Jun, 2026 04:31 AM

tarot card rashifal

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझन भरा रहेगा। व्यापारिक कामों को लेकर परेशानी बनी रह सकती है। स्टूडेंट्स के विदेश जाने के योग है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मिठास आएगी।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझन भरा रहेगा। व्यापारिक कामों को लेकर परेशानी बनी रह सकती है। स्टूडेंट्स के विदेश जाने के योग है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मिठास आएगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

वृष राशि वालों आज आपको कार्यक्षेत्र में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कर्मचारियों से संबंध अच्छे रहेंगे। घर के लिए ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। प्रेम संबंधों की बात करें तो पार्टनर की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि वाले नौकरीपेशा जातकों को आज काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। काम का दबाव अधिक रहेगा। छात्र किसी टूर पर जा सकते हैं। घर के किसी सदस्य के साथ बहसबाजी हो सकती है। सेहत के मामले में सितारें कमजोर है, ध्यान रखें।

कर्क राशि वालों आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिशियल  कामों में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। लव पार्टनर आपकी किसी बात का बुरा मान सकता है। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताएंगे। बच्चे खेलकूद में व्यस्त रहेंगे। सेहत उत्तम रहेगी।

सिंह राशि वालों कपड़ों के क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज  नुकसान हो सकता है। आर्थिक तंगी रहेगी। निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। बच्चे बाहरी खान-पान से परहेज करें तो बेहतर होगा।

कन्या राशि वालों आज का दिन मिला-जुला प्रभाव देगा। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों का प्रमोशन हो सकता है। आर्थिक लाभ होने के योग है। विवाहितों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई उपलब्धियां लेकर आया है। आपको मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। बिल्डर्स के लिए दिन फायदा देने वाला है। लोग आपके स्वभाव से काफी प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ आप अपनी पुरानी बातें शेयर कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए आज ऑफिस का माहौल तनाव मुक्त रहेगा। आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपका किसी दोस्त के साथ झगड़ा हो सकता है।  जीवनसाथी से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। शाम को घर पर मेहमान आ सकते हैं। 

धनु राशि वालों करियर के लिहाज से दिन शुभ रहेगा।  प्राइवेट क्षेत्र से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलने की संभावना है। धार्मिक यात्रा करने का शुभ योग बन रहा है। मित्रों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।

मकर राशि वालों मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा। युवाओं को व्यवसाय में नई चुनौतियां सामने आएंगी। बच्चों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

कुंभ राशि वालों आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नए लोगों के साथ जुड़ने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। जीवनसाथी के साथ घरेलू सामान की खरीदारी कर सकते हैं। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मीन राशि वालों आज आपके व्यवहार में काफी सकारात्मक बदलाव आएगा। उच्चाधिकारियों के साथ कोई मीटिंग attend कर सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई की ओर विशेष ध्यान दें।अपनी सेहत के प्रति सावधान रहें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!