Tarot Card Rashifal (7th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 07 Jun, 2026 04:31 AM

tarot card rashifal

मेष राशि वालों आज आपका कोई मनचाहा काम पूर्ण होगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। परिवार में माहौल अस्त-व्यस्त रहेगा।

मेष राशि वालों आज आपका कोई मनचाहा काम पूर्ण होगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। परिवार में माहौल अस्त-व्यस्त रहेगा। विद्यार्थी वर्ग खुश रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

वृष राशि वालों परिवारजनों के साथ चल रही गलतफहमियों का निवारण होगा। कारोबारी मामलों में अधिक मेहनत करने की जरूरत है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, शारीरिक कमजोरी आ सकती है।

मिथुन राशि वालों कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। माहौल अस्त-व्यस्त नजर आएगा। आय में बढ़ोतरी के साथ खर्च बढ़ने के भी आसार है। प्रेम संबंधों को लेकर युवा वर्ग सतर्क रहे। बदलते मौसम के कारण एलर्जी की समस्या हो सकती है।

कर्क राशि वालों ऑफिशियल मामलों को लेकर सावधान रहें। बनते कामों में रुकावट आ सकती है। किसी करीबी रिश्तेदार से अनबन होने के भी योग हैं। परिवार से जुड़ा कोई भी निर्णय न लें, परिस्थितियां अनुकूल नहीं है।

सिंह राशि वालों आज का दिन मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। किसी बात को लेकर दोस्तों से अनबन हो सकती है। घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। शाम को बहुत ज़्यादा थकावट महसूस होगी। बच्चों का दिन अच्छा रहेगा।

कन्या राशि वालों आज आपका दिन ठीक- ठीक ही रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। परिजनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बाहरी भोजन न करें।  

तुला राशि वाले व्यापारी वर्ग को आज नुकसान हो सकता है। इस राशि के इंजीनियर्स आज थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष सामान्य बना रहेगा। किसी मित्र से मुलाक़ात सुखद रहेगी। अच्छा-सा गिफ्ट दोस्ती में मिठास लाएगा। बुजुर्गों को कमर दर्द तकलीफ दे सकता है।

वृश्चिक राशि वालों आज आपकी ऑफिस में परफॉरमेंस अच्छी बनी रहेगी। किसी दूसरे के काम में बेवजह अपनी राय देने से बचें। क़ानूनी अड़चने सामने आ सकती हैं। स्टूडेंट्स पढ़ाई में सकारात्मक रवैया अपनाएंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बने रहने के योग हैं। 

धनु राशि वालों ऑफिस के किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। आपको पार्टनर से पूरा सहयोग मिलेगा। घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान अवश्य दें। सेहत के मामले में दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता, ध्यान रखें।

मकर राशि वालों घर में किसी बड़े-बुजुर्ग का अनुभव आपको काम में मदद करवा सकता है। ऑफिस में नयी जिम्मेदारियां मिल सकती है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इस राशि की महिलाओं को कमर दर्द की शिकायत रह सकती है, ध्यान रखें। 

कुंभ राशि वालों आज आप धन के मामले में चिंतित नजर आएंगे। उच्च अधिकारी आप पर काम का दबाव डाल सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में स्टूडेंट्स को लाभ मिलेगा। परिवार में कलह क्लेश की स्थिति रहेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।

मीन राशि वालों जो लोग नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापारिक मामलों में स्थिति में शुभ रहेगी। जीवनसाथी को सकारात्मक नजरिए से सोचने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य आपका उत्तम रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!