Tarot Card Rashifal (20th July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 20 Jul, 2026 04:31 AM

tarot card rashifal

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

मेष राशि
मेष  राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। मन कोशांत करने के लिए दोस्तों के साथ मंदिर जाएंगे। सेहत का ध्यान  रखें।

वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। व्यापार कर रहे लोग अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए कोई नई प्लानिंग करेंगे। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

मिथुन राशि
आज  का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी बात को लेकर विशेष चर्चा कर सकते हैं। इस राशि के जातकों का दिन शुभ रहने वाला है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहे। 

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। साथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। इस राशि के छात्रों का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। पेट की समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। 

सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांक की गर्माहट बनी रहेगी। 

कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले खास रहने वाला है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। 

तुला राशि 
तुला राशि के जातकों के लिए  आज का दिन सामान्य रहने वाला है। मीडिया से जुड़े लोगों की सैलरी में इजाफा होने की संभावना है। घर के कामों में युवा माता की सहायता करेंगे। जो लोग लंबे समय से वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सो च रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। 

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि  के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। इस राशि के महिलाएं घर के कामों में बिजी रहेंगी। घर में किसी विदेशी मेहमान के आने से चहल-पहल बनी रहेगी। किसी दोस्ती के घर दावत पर जा सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा। 

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को थोड़ी ओर मेहनत करने की आवश्यकता है। कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। मन को शांत करने के लिए किसी दोस्ते के साथ मंदिर जाएंगे।  

मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को विदेशी कंपनी से कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। व्यापार कर रहे लोगो किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। 

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। घर के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। बहन-भाई के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आंखों में जलन की समस्या से परेशान रहेंगे।  

मीन राशि 
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन करवा सकते हैं। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने का विचार बनाएंगे। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!