Tarot Card Rashifal (08 August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 08 Aug, 2026 04:31 AM

tarot card rashifal

मेष राशि वालों आर्थिक तौर पर आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय संबंधी कार्यों में गति आएगी। कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। कला क्षेत्र में छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहेगा।

मेष राशि वालों आर्थिक तौर पर आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय संबंधी कार्यों में गति आएगी। कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। कला क्षेत्र में छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहेगा। घर के किसी सदस्य को ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है।

वृष राशि वालों आज का दिन सुखद रहेगा। प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े जातकों को अच्छी डील मिल सकती है। पिता के सहयोग से कारोबार में आ रही रुकावट दूर होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी किसी टूर पर जाने का अवसर मिलेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

मिथुन राशि वालों अपनी भावनाओं पर काबू रखें। अधिक भावुक होने की वजह से आप अपना नुकसान कर सकते हैं। बिजनेस में बदलाव की संभावनाएं बन रही हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां  आएंगी। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। 

कर्क राशि वालों आज का दिन अच्छे परिणाम लेकर आएगा। निवेश संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रम में अपना सहयोग देंगे। मित्रों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा।

सिंह राशि वालों आज आप मांगलिक कामों को लेकर व्यस्त रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। घर में अतिथियों का आना जाना लगा रहेगा। पुराने लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। सेहत की बात करें तो शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं।

कन्या राशि वालों आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में बदलाव कर सकते हैं। युवा वर्ग सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। सेहत के मामले दिन अच्छा रहेगा।  

तुला राशि वालों आज का दिन मंगलमय रहेगा। विदेशी व्यापार कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए स्टूडेंट्स को अच्छा प्रस्ताव मिलेगा। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज अनुभवी लोगों के साथ समय व्यतीत करेंगे। आपके विचारों में नयापन आएगा। संतान की शिक्षा में किसी तरह की रुकावट आ सकती है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

धनु राशि वालों आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा।व्यावसायिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को तकदीर का पूरा साथ मिलेगा। घर का वातावरण सुखद रहेगा। स्वास्थ्य आपका उत्तम रहेगा।

मकर राशि वालों कार्यक्षेत्र में कोई नई तबदीली कर सकते हैं।व्यापारियों को धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था में वृद्धि होगी। छात्र शिक्षा में आ रही समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे। सेहत के प्रति सावधान रहें, कोई पुराना रोग तंग कर सकता है।

कुंभ राशि वालों आज का दिन व्यापारिक दृष्टि से सामान्य रहेगा। मार्केट में निवेश करने से बचें, भारी नुकसान होने की संभावना है। पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। लव पार्टनर के साथ मूवी देखने का प्रोग्राम बनेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन धन संबंधित मामलों को लेकर शुभ रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। बच्चे पढ़ाई के साथ अपने खेलने कूदने पर भी ध्यान दें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!