Tarot Card Rashifal (31stAugust): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 31 Aug, 2026 04:31 AM

tarot card rashifal

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी जाने-माने और प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क हो सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति का लाभ मिलने की उम्मीद है।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी जाने-माने और प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क हो सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति का लाभ मिलने की उम्मीद है। प्रेम संबंध में बंधे लोग विवाह के सूत्र में बंधने का विचार कर सकते हैं।

वृष राशि
यह दिन आपके लिए पिछले दिनों की तुलना में अधिक फलदायी रहेगा। ऑफिस में उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। लव लाइफ में मधुरता और रोमांस बना रहेगा। इस राशि के युवा वर्ग अपने भविष्य व करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा साबित हो सकता है। दफ्तर में काम को लेकर सीनियर अफसरों से मतभेद होने की आशंका है। घर के किसी सदस्य को आपकी बात से ठेस पहुंच सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क राशि
आज का दिन आपके जीवन में सकारात्मकता लेकर आएगा। बच्चों की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। घर-परिवार में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है। बहन के विवाह के रिश्ते को लेकर अहम बातचीत हो सकती है।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। परिवार का कोई सदस्य काम के सिलसिले में दूसरे शहर की यात्रा कर सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। कला व रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अच्छा आर्थिक लाभ मिलेगा।

कन्या राशि
आपके लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ अपनी बातचीत सौम्य रखें। अटका हुआ या दिया गया उधार पैसा वापस मिलने के योग हैं। युवा अपने गुप्त विचारों को किसी से साझा करने से बचें। पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।

तुला राशि
व्यापारी वर्ग अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए नई योजनाएं लागू कर सकते हैं। बच्चों से किया कोई वादा पूरा करने का प्रयास करेंगे। युवा वर्ग अपने पिता की ख्वाहिशों को पूरा करने में लगे रहेंगे। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग का सहारा लेंगे।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। किसी भी नए काम की शुरुआत से पहले अनुभवी या बड़े-बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। जीवनसाथी या लव पार्टनर से कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। शाम के समय परिवार के साथ देव दर्शन के लिए जा सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें, पेट खराब हो सकता है।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। युवाओं को अपनी किसी बात को लेकर अत्यधिक हठ करने से बचना चाहिए। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। कोर्ट-कचहरी या किसी कानूनी विवाद का निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। डिजिटल या ऑनलाइन व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। बेवजह की नकारात्मक सोच के कारण मन में थोड़ा तनाव रह सकता है। जीवनसाथी के साथ एकांत में समय बिताने का अवसर मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि
कारोबारियों के लिए आज का दिन विशेष लाभदायक सिद्ध होगा। व्यवसाय में कोई बड़ी और फायदेमंद डील फाइनल हो सकती है। माता-पिता के साथ किसी तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है। घरेलू कार्यों को समय पर पूरा करने में मां का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। मित्रों के साथ मिलकर नए व्यावसायिक उद्यम की शुरुआत कर सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। हालांकि, परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!