Edited By Jyoti,Updated: 04 Mar, 2022 09:04 AM
मेष: आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपने कार्यों को पूरा करने के लिए कुछ ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। नए व्यवसाय शुरू करने का मौका मिलेगा। धार्मिक कार्यों मे सहयोग देने से समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपने कार्यों को पूरा करने के लिए कुछ ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। नए व्यवसाय शुरू करने का मौका मिलेगा। धार्मिक कार्यों मे सहयोग देने से समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।
वृष: विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। दाम्पत्य जीवन बेहतर बना रहेगा। आसपास चहल-पहल रहेगी। परिवार के साथ कहीं जाने की योजना बनाएंगे।
मिथुन: आज सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा, जिससे चहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। ऑफिस में सीनियर्स काम से खुश होंगे। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी।
कर्क: आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही दूसरों से उम्मीदें भी ज्यादा रहेंगी। आज कार्यों में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। लवमेट के लिए दिन शानदार रहेगा। कहीं घूमने जायेंगे।
सिंह: किसी काम को करते समय अपने मन को शांत रखना चाहिए। जिससे काम आसानी से पूरे होंगे। किस्मत के भरोसे बिल्कुल नहीं रहना चाहिए। नौकरीपेशा वालों को कुछ लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
कन्या: पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कई दिनों से चली आ रही आर्थिक समस्याएं आज खत्म हो जायेंगी। शत्रु पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। घर में शांति का माहौल बना रहेगा।
तुला: कुछ घरेलू सामान की खरीदारी करेंगे। कार्यों को पूरा करने में बहुत हद तक सफल होंगे। किसी उलझन से छुटकारा मिलेगा। शाम को बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिए बाहर जाएंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर बनेगा।
वृश्चिक: किसी नये काम की शुरूआत करने पर परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। मित्रों के साथ किसी गलतफहमी की वजह से अनबन हो सकती है। लेकिन चिंता ना करें पहले की तरह जल्दी सब ठीक हो जायेगा।
धनु: आज दिन खुशियों से भरा रहेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने में आप सफल होंगे। बिजनेसमैन के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। रोजगार के मामले में किसी जानकर व्यक्ति से सलाह लेंगे। करियर से रिलेटेड कई अच्छे मौके मिलेंगे।
मकर: व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई जरूरी योजना बनायेंगे। किसी काम को संतुलन बनाकर करने से वह समय से पहले पूरा हो जायेंगे। नौकरी कर रहे लोगों की पदोन्नति होगी। किसी दोस्त से मिलने उसके घर जायेंगे।
कुंभ: किसी व्यक्ति से उम्मीद से अधिक फायदा होगा। ऑफिस के काम से रिलेटेड यात्रा करनी पड़ेगी। ये यात्रा लाभदायक भी रहेगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा।
मीन: घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। लवमेट के लिए आज का दिन खास है। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, उनके साथ कहीं घूमने भी जाएंगे।