Tarot Card Rashifal (25th November, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Nov, 2022 06:57 AM

tarot rashifal

मेष- आज आपका रुझान सामाजिक गतिविधियों की और ज्यादा रहेगा। कॉर्पोरेट कंपनी में काम कर रहे लोग जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज आपका रुझान सामाजिक गतिविधियों की और ज्यादा रहेगा। कॉर्पोरेट कंपनी में काम कर रहे लोग जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। छात्र अपनी सफलता को परिवार वालों के साथ सांझा करेंगे। बदलते मौसम के कारण सेहत थोड़ी नरम रहेगी।

वृष- आज व्यापार से संबंधित कोई भी काम शुरू करने से पहले एक बार पूरी जानकारी ले लें। कार्यक्षेत्र में अपनी सूझ-बूझ से समस्या का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर सजग रहेंगे। सर्दी-खांसी की तकलीफ होने की संभावना है।

मिथुन- आज किसी जरूरतमंद की मदद करने से मन को शांति मिलेगी। ऑफिस में प्रेजेंटेशन से प्रभावित होकर अधिकारी आपको उपहार देंगे। कोई वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। युवाओं का बढ़ता हुआ ओवर कॉन्फिडेंस उनको मुश्किल में डाल सकता है।

कर्क- आज किसी भी जगह निवेश करना फलदायक साबित होगा। बिजनेस में अकाउंट्स में थोड़ी गड़बड़ी हो सकती है। छात्र दूसरे बच्चों को नकल करके अपने आपको मुश्किल में डाल लेंगे। घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।

सिंह- आप किसी की दी हुई सलाह से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाब होंगे। किसी प्रिय सगे-संबंधी से मिलना होगा। साथी के प्यार भरे संकेतों को नजरअंदाज न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कन्या- आज का दिन जोखिम उठाने के लिए सही नहीं है, समस्या होने के आसार हैं। कोई करीबी छल कर सकता है। प्रिय वस्तु खुद से आप तक आएगी। साथी के साथ किया गया मजाक भारी पड़ सकता है। पौष्टिक आहार लेना स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- आज अपने काम से काम रखें, दूसरों को सलाह देना समस्या पैदा करेगा। सरकारी योजना में निवेश करना भविष्य में अच्छा धन लाभ देगा। कहीं घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थी अध्यापकों के साथ मुश्किलें सांझा करेंगे। आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।

वृश्चिक- आज नयी संपत्ति की खरीदारी पर विचार करेंगे। अपने काम पर फोकस बनाए रखें और सावधानी से उसे अंजाम दें। विरोधी गुप्त रूप से वार कर सकते हैं। किसी मित्र से दिल की बात साझा करने से समस्या का हल मिलेगा। छात्र पुरानी गलती से सबक लेंगे।

धनु- आज का दिन ऊर्जावान रहेगा। रुके हुए कामों को उनके अंजाम देने में सफल होंगे। अधिकारियों से भेंट लाभ देगी। विद्यार्थियों को प्यार-मोहब्बत के चक्कर से बचना होगा। बुद्धि और विवेक से परिवार में चल रही खटपट को खत्म करने में सफल होंगे।

मकर- आज का दिन बहुत खास है, सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। संतान पर नजर रखें। घरेलू मामले में माता-पिता से सलाह लेना लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम करने का सुनहरी अवसर मिलेगा। शॉपिंग के लिए जाएंगे। बाहर के खाने से परहेज रखें।

कुंभ- आज आवश्यक कार्यों की सूची बना लें अन्यथा जरुरी काम मिस होने से नुकसान होगा। संतान की किसी भी बात को अनदेखा न करें। व्यापारी थोड़ा संभल कर रहें। क्रश से नजदीकियां बढ़ेंगी। घरवालों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा।

मीन- आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, जिससे प्रशंसा का पात्र बनेंगे। घर में अतिथि आगमन से खुशी होगी। खानपान की आदतों में बदलाव लाएंगे तभी स्वस्थ रहेंगे और रोगों से बचाव होगा। 

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!