आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 14 May, 2021 01:07 PM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 14 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध  देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 14 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध  देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों में बोलने की अद्भुत कला होती है। ये लोग अपनी बातों से दूसरे लोगों के मन को मोह लेते हैं और उन्हें अपनी बात मानने के लिए राजी कर लेते हैं। मूलांक 5 वाले जातक सबसे हंस कर बात करना पसंद करते हैं। इनकी इन आदतों के कारण लोग इनके दोस्त बहुत जल्दी बन जाते हैं। मूलांक 5 वाले जातक अपना बचपन कभी नहीं भूलते। मूलांक 5 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। इन लोगों को अक्सर मेधावी छात्रों में गिना जाता है। अक्सर शिक्षा प्राप्ति के बाद मूलांक 5 वालों को नौकरी की अपेक्षा स्वयं के व्यवसाय की तरफ ज्यादा रुचि कर देखा जाता है। मूलांक 5 वाले जातक यदि नौकरी करें तो लेखन के क्षेत्र में, सोशल मीडिया, मार्केटिंग, सेल्समैन इत्यादि क्षेत्रों में अच्छा काम करते हुए देखा गया है। मूलांक 5 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन मुख्यतः सुखमय व्यतीत होता है। ये लोग एक अच्छा जीवनसाथी बनते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपको बहुत से परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा। ये परिवर्तन किसी भी स्तर पर संभव हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए भी समय शुभ रहेगा। मई के महीने में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। जून के महीने का समय व्यावसायिक स्तर पर अच्छा रहेगा। ऑफिस में भी आपके काम की प्रशंसा होगी। जुलाई के महीने में किसी महिला के कारण बदनामी का सामना करना पड़ सकता है। अपने चरित्र को साफ रखें। अगस्त के महीने में कारोबार संबंधी दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। छोटी बहन के साथ विवाद हो सकता है। सितंबर के महीने का समय घर-परिवार के साथ अच्छा व्यतीत होगा। घर में साज-सज्जा का कार्य करवा सकते हैं। अक्टूबर के महीने में संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार संबंधी यात्राएं शुभ रहेंगी। नवंबर के महीने में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। ऑफिस में बॉस के साथ बहस होने की संभावना बनती है। दिसंबर के महीने में व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। किसी की बातों में आने से बचें। फरवरी के महीने में खर्चे अधिक होने के कारण आप खर्चों पर अंकुश लगाने का प्रयास करेंगे। मार्च के महीने में मांगलिक कार्यों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आपका तेज स्वभाव और क्रोध बातों की गंभीरता को बढ़ा सकता है। अप्रैल के महीने में पिता की सलाह लेकर काम करें।
PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं।

जीवनसाथी को इत्र उपहार दें।

परनिंदा से परहेज करें।

दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें।

कोई खराब घड़ी घर में न रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!