आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 12 Jun, 2021 08:30 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 12 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक ज्ञानवान एवं समझदार होते हैं। इन लोगों के विचारों

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 12 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक ज्ञानवान एवं समझदार होते हैं। इन लोगों के विचारों में परिपक्वता होती है। मूलांक 3 वाले जातक अपने जीवन के हर पहलू से अनुभव लेते हैं। इन लोगों में उम्र के हिसाब से अधिक परिपक्वता देखने को मिलती है। मूलांक 3 वाले व्यक्तियों की गिनती अनुभवी और समझदार लोगों में की जाती है। लोग इनसे सलाह लेना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों का आभामंडल काफी आकर्षक होता है। लोग इनकी बातें मानना और सुनना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक एक अच्छे शिक्षक, अध्यापक, सलाहकार, कंसलटेंट इत्यादि के रूप में कार्य करते हैं। इन लोगों की शिक्षा प्रायः उच्च कोटि की होती है। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में बहुत नाम कमाते हैं। मूलांक 3 वाले जातक जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, उसमें निपुण होते हैं। इन लोगों में दूसरों की मदद करने की भावना होती है। दूसरों को हमेशा एक अच्छी सलाह देना पसंद करते हैं परंतु स्वयं बहुत स्वाभिमानी होते हैं। अतः दूसरों के सामने जल्दी से मदद के लिए हाथ नहीं फैलाते। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक होते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष व्यापार और कारोबार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोग कामयाबी हासिल करेंगे। जून के महीने में मन थोड़ा परेशान रहेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। जुलाई के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। अगस्त के महीने का समय विशेष सावधानी से बिताएं। आपका कोई गलत फैसला भविष्य में मानहानि का कारण बन सकता है। सितंबर के महीने में व्यापारिक स्तर पर कुछ परिवर्तनों का सामना करना होगा। अक्टूबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। नवंबर के महीने में मां बेटी के संबंध अच्छे होंगे। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। दिसंबर के महीने में आलस्य के कारण कुछ काम विलंब से पूरे होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने का समय जीवन साथी के साथ अच्छा बीतेगा। फरवरी के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। मार्च के महीने में खर्चों की अधिकता के कारण अपने व्यय पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। अप्रैल के महीने में परिणाम आपकी मेहनत पर निर्भर करते हैं। अपनी ऊर्जा और शक्ति का सदुपयोग कर अपने अधूरे कार्य को पूरा करें। व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। मई के महीने में किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने के लिए मिल सकता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए जौं को जल प्रवाह करें।

काले और नीले रंग का परहेज करें।

दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

हनुमान जी की उपासना करें।

कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

सूर्य को जल दें।

कोई खराब घड़ी घर में न रखें।

धर्म स्थान में सेवा करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!