आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Apr, 2022 09:37 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान और ज्ञानवान होते हैं। इन लोगों में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान और ज्ञानवान होते हैं। इन लोगों में परिस्थितियों के अनुसार सोच-समझकर एक उत्तम निर्णय लेने की क्षमता होती है। मूलांक 3 वाले जातक प्रायः अपनी उम्र की अपेक्षा अधिक अनुभवी होते हैं, जिसके कारण लोग इनसे सलाह एवं परामर्श करना अच्छा समझते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपने शिक्षा काल में भी उत्तम एवं मेधावी छात्रों में गिने जाते हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक स्वभाव के होते हैं। इन लोगों में धर्म के प्रति गहरी आस्था होती है। ये लोग परंपराओं को मानने वाले होते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के जीवन लक्ष्य बहुत उच्च स्तर के होते हैं। ये लोग अपने जीवन मूल्यों के साथ भी कभी समझौता नहीं करते। मूलांक 3 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग स्वतंत्र विचारों के धनी होते हैं तथा स्वतंत्र रूप से काम करना अच्छा लगता है। इन्हें अपने काम में किसी दूसरे की दखलअंदाजी बिल्कुल पसंद नहीं आती। इनका आभामंडल काफी प्रभावशाली होता है। लोग इनके व्यवहार और स्वभाव से प्रभावित रहते हैं। मूलांक 3 वाले जातक स्थिर स्वभाव और स्थिर प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के विचारों में स्थिरता और टिकाव देखने को मिलता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। बहुत सी चीजें अकस्मात होंगी। समय धैर्य से काम लेने का है। हालांकि वो विद्यार्थी जो विदेशी शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए वर्ष शुभ रहेगा। अप्रैल के महीने के शेष समय में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी परंतु आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। आलस्य को त्यागना ही बेहतर रहेगा। मई के महीने में पुलिस और कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाकर रखें। अभिमान वश कोई गलत काम न करें। जून के महीने में किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। पैसे उधार लेने की स्थिति बन सकती है। जुलाई के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। अगस्त के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। सितंबर के महीने में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करके लाभ कमाने की कोशिश करेंगे। अक्टूबर के महीने में दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। नवम्बर के महीने में विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। कामकाज के नजरिए से भी समय अनुकूल रहेगा। दिसम्बर के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। माता की सेहत का ख्याल रखें। वर्ष 2023 में जनवरी और फरवरी में आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। मार्च के महीने में मन अध्यात्म की तरफ आकर्षित हो सकता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सरस्वती मां की आराधना करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। तांबे और गुड़ का दान न करें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। शहद का सेवन करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। केसर का तिलक लगाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!