Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 Apr, 2026 09:04 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी रखना आवश्यक है।
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी रखना आवश्यक है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक खर्च से बचें। आज उधार लेने या देने से दूरी बनाए रखना ही समझदारी होगी, ताकि भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
उपाय- भगवान विष्णु की सेवा करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी प्रकार की ठगी या धोखाधड़ी से बचने के लिए अनजान व्यक्तियों पर तुरंत भरोसा न करें और यदि किसी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर कर रहे हैं तो उस को अच्छी तरह जांच लें।
उपाय- सुबह साफ पानी में चंद्रमा को ध्यान कर “ॐ सोमाय नमः” जाप करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आर्थिक दृष्टि से आप का दिन उत्तम रहने वाला है। विदेश से जुड़ी संपत्ति के मामलों में समाधान निकल सकता है, जिससे आपको राहत और संतोष महसूस होगा। यदि कोई मामला लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसमें अब सकारात्मक दिशा मिलने की संभावना है।
उपाय- गुरु, शिक्षक और बुजुर्गों का सम्मान करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज व्यापार और कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहना बहुत आवश्यक है। आज आपकी मेहनत ही आपको आगे बढ़ाएगी, इसलिए पूरे मन से अपने कार्यों में लगे रहें। सहकर्मियों का विश्वास आप जीतने में सफल रहेंगे, जिससे कार्यस्थल पर आपका सम्मान और सहयोग दोनों बढ़ेंगे।
उपाय- झूठ, धोखा और गलत मार्ग से बचें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए अच्छे प्रस्ताव मिलने की संभावना है। आज किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें। सोच-समझ कर और परिवार की सलाह लेकर ही आगे बढ़ें। स्वास्थ्य के प्रति भी लापरवाही न करें। मौसम के अनुसार सावधानी बरतें खानपान और दिनचर्या को संतुलित रखें।
उपाय- घर में कोई खराब वाद्ययंत्र न रखें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। युगल प्रेमियों को प्रेम और भावनाओं के मामलों में आज आपको धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है। मन में उठने वाली भावनाओं को संतुलित रखें और किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। रिश्तों में समझदारी और संयम ही आपको सही दिशा दिखाएंगे।
उपाय- लक्ष्मी माता के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आपको अपने परिजनों के लिए समय निकालना बहुत जरूरी है। उनसे खुलकर बात करें, लेकिन जरूरत से ज्यादा भावुक होने से बचें, क्योंकि इससे छोटी बातें भी बड़ी बन सकती हैं। रिश्तों में सावधानी और संतुलन बनाए रखना आज आपके लिए लाभदायक रहेगा।
उपाय- साधारण, सरल और सादा जीवन शैली रखें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज सरकारी कामों में आपको बेहतर सफलता मिलने की सम्भावना है। यदि कोई कागजी कार्यवाही या सरकारी प्रक्रिया चल रही है, तो उसमें प्रगति मिलेगी। किसी भी प्रकार के धोखे से बचने के लिए सावधान रहें। अनजान व्यक्तियों पर जल्द भरोसा न करें और हर कदम सोच-समझ कर उठाएं।
उपाय- आलस्य से बचें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आर्थिक मामलों में विशेष रूप से सतर्क और तर्क संगत रहने की आवश्यकता है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को भावनाओं में आकर न लें, बल्कि सोच-समझ कर आगे बढ़ें। निवेश या लेन-देन करते समय पूरी जांच पड़ताल अवश्य करें।
उपाय- हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in