आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Sep, 2023 07:35 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 सितंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक बहुत ही रहस्यमयी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 सितंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक बहुत ही रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के मन की बातें पता लगा पाना मुश्किल होता है। मूलांक 7 वाले जातक अपनी बातें दूसरों के साथ साझा नहीं करते। इनके विचारों में भी अस्थिरता देखने को मिलती है। ये लोग मानसिक तौर पर चिंतित रहते हैं। इन लोगों का स्वभाव काफी गंभीर होता है। मूलांक 7 वाले जातक दूसरों के साथ घुलना-मिलना पसंद तो करते हैं परंतु अपना जीवन किसी के साथ साझा नहीं करते। जिसके कारण अपनी परेशानियों को लेकर बहुत बार डिप्रेशन या स्ट्रैस का शिकार हो जाते हैं। ये लोग सात्विक और धार्मिक होते हैं। मूलांक 7 वाले जातक धर्म में आस्था तो रखते हैं, परंतु धर्म के नाम पर किसी भी प्रकार के दिखावे को पसंद नहीं करते। इन लोगों को घूमना-फिरना और यात्रा करना पसंद होता है। मूलांक 7 वाले जातकों की कल्पना शक्ति काफी गहरी होती है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 7 वाले जातकों को दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। अपने जीवन काल में कभी न कभी इन लोगों की रुचि गुप्त विद्या, तंत्र, मंत्र अथवा ज्योतिष विद्या की ओर भी होती है।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए कुछ परिवर्तनशील रहेगा। यह परिवर्तन किसी भी स्तर पर संभव हैं। यह साल सोशल मीडिया, जर्नलिज्म, लेखन से जुड़े हुए लोगों के लिए अहम रहेगा। सितंबर के महीने में व्यापार में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। अक्टूबर के महीने का समय आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि करेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। नवंबर के महीने में कामकाज संबंधित यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। दिसंबर के महीने का समय आलस्य के कारण धीमी गति वाला रहेगा। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपका ध्यान निजी जीवन की तरफ ज्यादा रुझान में रहेगा। फरवरी के महीने में किसी धर्म स्थान की यात्रा पर घूमने जाने की योजना बन सकती है। मार्च के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। अप्रैल के महीने में समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। छोटे बहन-भाइयों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। मई के महीने का समय आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। सरकारी लाभ प्राप्त होने के भी योग बनते हैं। जून के महीने में मां के साथ कुछ अनबन होने की संभावना बनती है। जुलाई के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। आप ज्योतिष विद्या सीखने का भी मन बना सकते हैं। अगस्त के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा है। कुछ रुके हुए कामों को गति मिलेगी। अकस्मात धन लाभ के योग भी बनते हैं।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष की शुभ फल प्राप्त करने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें। गणेश भगवान की आराधना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें। कानों में सोना धारण करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें। कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। काले और नीले रंग से परहेज करें। सूर्य भगवान को जल दें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!