Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Oct, 2023 09:15 AM

आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 3 अक्टूबर में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 3 अक्टूबर में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही स्वाभिमानी एवं महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग ज्ञानवान एवं अनुभवी होते हैं। इन लोगों की शिक्षा प्रायः उत्तम रहती है। मूलांक 3 वाले जातक उच्च कोटि की शिक्षा प्राप्त करते हैं। ये लोग जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं उस कला में निपुण होते हैं। अपने विषय पर इनकी अच्छी पकड़ होती है। लोगों का अनुभव विशाल होता है। जिसके कारण मूलांक 3 वाले जातक अक्सर अच्छे सलाहकार, कंसलटेंट और मार्गदर्शन के रूप में कार्य करते हैं। लोग इनसे सलाह लेना और इनकी बातों को मानना अच्छा समझते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों के अनुयायियों की संख्या अधिक होती है। ये लोग परंपराओं और धर्म का सम्मान करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक एवं सात्विक होते हैं। ये लोग बुजुर्गों और गुरु का सम्मान करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अक्सर अपने जीवन के लक्ष्य उच्च स्तर के रखते हैं तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं परंतु उन्हें दूसरों से मदद मांगना पसंद नहीं आता।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। किसी को उधार दी हुई धनराशि भी वापस मिल सकती है। अक्टूबर के महीने में समय आपके लिए सकारात्मक है। आपके काम कम प्रयास से सफल हो जाएंगे। समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। नवंबर के महीने में सेहत का ख्याल रखें। दिसंबर के महीने में कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। व्यापार में कुछ परिवर्तन संभव हैं।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में किसी काम को बहुत ज्यादा परफेक्शन से करने के कारण देरी का सामना करना पड़ सकता है। फरवरी के महीने में विदेशी आयामों को अपने काम में शामिल करने की कोशिश करेंगे। कोई गलत काम करने से बचें। मार्च के महीने में सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। अप्रैल के महीने का समय घर-परिवार के साथ व्यस्त रहेगा। मई के महीने में किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। जून के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी परंतु मेहनत करने से उचित परिणाम मिलेंगे। जुलाई के महीने का समय अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए श्रेष्ठ है। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। अगस्त के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। सितंबर के महीने में नकदी धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीएं। शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। जल का अपव्यय न करें। सूर्य भगवान को जल दें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। परनिंदा से परहेज करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com