Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Jan, 2024 07:50 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 10 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में मान-सम्मान कमाते हैं। मूलांक 1 वालों में
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 10 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में मान-सम्मान कमाते हैं। मूलांक 1 वालों में अच्छी निर्णायक शक्ति होती है, जिसके कारण अक्सर इन लोगों को हर काम में मुखिया के रूप में कार्यरत देखा गया है। ये लोग हर परिस्थिति में एक संतुलित दिमाग के साथ उचित निर्णय लेने में सफल रहते हैं। ये लोग सुनते सबकी है पर कोई भी फैसला अपने अनुसार सोच-समझ कर लेते हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग जल्दी से अपने जीवन मूल्यों के साथ समझौता नहीं करते। कभी-कभी परिस्थितियों के दबाव में आकर मूलांक 1 वाले लोग स्वाभिमान और अभिमान के मध्य के भेद को भूल जाते हैं। हालांकि बाद में इन्हें अपने इस व्यवहार का भुगतान भी करना पड़ता है। मूलांक 1 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों को राजनीति में भी अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए निवेश करेंगे। जनवरी के महीने में नकदी धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। फरवरी के महीने का समय भी कामकाज के नजरिए से अच्छा रहेगा। बच्चों को भी शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। हालांकि मार्च के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई गलत काम न करें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल के महीने में कुछ परिवर्तन संभव हैं। कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें। मई के महीने में पारिवारिक जिम्मेदारियों के लिए समय निकालना पड़ेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। जून के महीने का समय यात्राओं के योग लेकर आया है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। जुलाई के महीने में कामकाज की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे। जिसका असर आपके निजी रिश्तों पर भी दिखाई देगा। अगस्त के महीने में मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। अपने काम को समय से पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सितंबर के महीने में किसी से पैसा उधार लेने की परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। अक्टूबर के महीने में बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। भावनाओं में आकर किसी को कोई ऐसी बात न कहें जिसे लोग आपके ही विरुद्ध गलत इस्तेमाल करें। नवंबर के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपको लाभ होगा। दिसंबर के महीने में विदेशी काम में निवेश करने की कोशिश करेंगे।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। कोई गलत और अनैतिक काम न करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें। संतान पक्ष को अपशब्द न कहें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com