Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Jan, 2024 07:53 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 22 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होते हैं। इन लोगों में चतुराई और
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 22 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होते हैं। इन लोगों में चतुराई और तार्किक शक्ति भरी होती है। ये लोग समाज की पुरानी परंपरा और रूढ़िवादी सोच का विरोध करते हैं। हमेशा एक नए परिवर्तन के लिए तैयार रहते हैं। अपनी इस सोच के कारण इन्हें मुख्यतः समाज के विरोध का सामना करना पड़ता है। मूलांक 4 वालों को अपनी बातों पर परिवार और समाज की सहमति बड़ी मुश्किल से मिलती है। इन्हें अपने जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। मूलांक 4 वाले जातकों के जीवन में बहुत सी घटनाएं अकस्मात होती हैं। ये लोग बहुत बार अचंभित कर देने वाली घटनाओं को अंजाम देते हैं। मूलांक 4 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः सामान्य रहती है। इन लोगों में सामान्य श्रृंखला से हटकर कुछ अलग करने की चाहत होती है। मूलांक 4 वाले जातक शोध के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हैं। इन लोगों का अपने परिवार में पिता के साथ वैचारिक मतभेद कभी समाप्त नहीं होता। मूलांक 4 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सामान्यतः सुखी व्यतीत होता है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। विदेशी काम से लाभ होगा। नई-नई चीजों को सीखने का मन बनाएंगे। कुछ रुके हुए कामों को गति मिलेगी। जनवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। हालांकि कोई भी निवेश करते हुए सावधानी बरतें। फरवरी के महीने का समय निजी जीवन की तरफ ज्यादा केंद्रित रहेगा। मार्च के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा है। किसी सरकारी काम के लिए मार्ग मिलते नजर आएंगे। अप्रैल के महीने में कामकाज की अधिकता तो ज्यादा बनी रहेगी परंतु मेहनत से कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी। मई के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। छोटे बहन-भाइयों के साथ बहस होने की संभावना बनती है। जून के महीने में किसी नए काम को शुरू करने का विचार बनाएंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। जुलाई के महीने में भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें। अगस्त के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। सितंबर के महीने में बहुत ज्यादा प्रैक्टिकल सोच परेशानी का कारण बन सकती है। अक्टूबर के महीने का समय व्यापार के लिए अच्छा रहेगा। नवंबर के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। दिसंबर के महीने में यात्रा लाभदायक रहेगी।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com