Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 Jun, 2024 10:19 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 29 जून में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक काफी भावुक और कोमल हृदय के होते हैं। बहुत बार ये लोग अपने जीवन के अहम निर्णय दिमाग की जगह भावुकता में आकर...
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 29 जून में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक काफी भावुक और कोमल हृदय के होते हैं। बहुत बार ये लोग अपने जीवन के अहम निर्णय दिमाग की जगह भावुकता में आकर लेते हैं। जो कि आगे जाकर नुकसानदेह साबित होते हैं। मूलांक 2 वाले जातक मृदुभाषी और निर्मल स्वभाव के होते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। इन लोगों की कल्पना शक्ति गहरी होती है। मूलांक 2 वाले जातकों को लेखन और कविता के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दें तो मूलांक 2 वाले जातकों की एकाग्रता शक्ति काफी मजबूत होती है। मूलांक 2 वाले जातकों को अद्भुत रचनाओं को जन्म देते हुए देखा गया है। मूलांक 2 वाले जातक रचना एवं कला के क्षेत्र में गहरी रुचि रखते हैं, या यूं कहें मूलांक 2 वाले जातक जन्म से ही अच्छे कलाकार होते हैं। परंतु मूलांक 2 वाले जातकों में स्थिरता का अभाव देखा जाता है। इन लोगों का मन और स्वभाव बहुत चंचल होता है। ये लोग किसी एक कार्य पर टिक नहीं पाते। मूलांक 2 वाले जातक कभी एक बात पर तो कभी दूसरी बात पर विचार-विमर्श करते हुए देखे गए हैं। इनकी यह आदत इनके लिए नुकसानदेह साबित होती है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए मिले जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल निजी जीवन की तरफ आपका ध्यान ज्यादा आकर्षित रहेगा। फैशन डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग इस वर्ष लाभ प्राप्त करेंगे। भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी लेकिन भावनात्मक स्तर पर उथल-पुथल मची रहेगी। जून के महीने के शेष दिन कामकाज के नजरिए से अच्छे रहेंगे। जुलाई के महीने में थोड़ा सावधानी से समय बिताने की कोशिश करें। किसी की बातों में आकर कोई ऐसा काम न करें जिसके कारण बाद में पछताना पड़े। अगस्त के महीने का समय भी परिवर्तनशील रहेगा। किसी भी परिस्थिति में प्रतिक्रिया सोच-समझ कर करें। सितंबर के महीने का समय वैवाहिक जीवन के नजरिया से अच्छा रहेगा। नकदी धन अधिक खर्च होने की संभावना बनती है। अक्टूबर के महीने का समय थोड़ा मंदा रहेगा। यात्राओं के कारण थकान महसूस करेंगे। नवंबर के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। दिसंबर के महीने का समय अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए श्रेष्ठ रहेगा।
वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। फरवरी के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामलों में अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। मार्च के महीने में दोस्तों की सहायता से अधूरे काम पूरे होने की संभावना बनती है। अप्रैल के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत भी की जा सकती है। मई के महीने में नकदी धन अधिक खर्च होगा।
उपाय- इस वर्ष के शुभ दिन प्राप्त करने के लिए जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। साफ- सुथरे कपड़े पहनें। वस्त्रों का दान न करें। शनि चालीसा का पाठ करें। यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। नियमित रूप से योग और व्यायाम करते रहें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com