आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 30 Jul, 2024 08:08 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 जुलाई में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक ज्ञानी और सूझबूझ वाले होते हैं। ये लोग अनुभवी होते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 जुलाई में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक ज्ञानी और सूझबूझ वाले होते हैं। ये लोग अनुभवी होते हैं। अक्सर लोग मूलांक 3 वाले जातकों से सलाह-मशवरा करना अच्छा समझते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपने जीवन में प्रायः हर निर्णय सोच-समझ कर और परिस्थितियों को जांच-परख कर लेते हैं। इन लोगों की शिक्षा भी अच्छी रहती है। ये लोग जिस क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, उसमें निपुण होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग अपने जीवन मूल्यों के साथ समझौता नहीं करते और लगातार अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहते हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक होते हैं। ये लोग परंपरावादी और रीति-रिवाजों को मानने वाले होते हैं। ये लोग घर की पुरानी रीति-रिवाजों का आदर करते हैं तथा उन्हें दिल से निभाते हैं। मूलांक 3 वाले जातक एक अच्छे शिक्षक, अध्यापक, सलाहकार, कंसलटेंट के रूप में कार्य करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक समय के पाबंद और नियमों का पालन करने वाले होते हैं। ये लोग ईमानदार होते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपके अधूरे कामों को पूर्णता प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। इस वर्ष दोस्तों की सहायता से भी काम पूरे होंगे परंतु अहंकार की भावना पर काबू रखें अन्यथा परिस्थितियां विपरीत हो सकती हैं। जुलाई के महीने के शेष दिन धर्म-कर्म के कामों में व्यतीत होंगे। अगस्त के महीने का समय कार्यभार की अधिकता से घिरा रहेगा। स्वभाव में रूखापन उत्पन्न हो सकता है। सितंबर के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। समाज सेवा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अक्टूबर के महीने में प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। नवंबर के महीने का समय आर्थिक स्थिति के नजरिए से अच्छा रहेगा। दिसंबर के महीने में कम प्रयास से भी आपके कार्य सफल हो सकते हैं, समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय नए काम की शुरुआत के आयाम लेकर आएगा। फरवरी के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। मार्च के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों को परीक्षा में मेधावी प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। अप्रैल के महीने का समय विदेशी काम से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। घर में किसी बड़े व्यक्ति के साथ किसी प्रकार के मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। मई के महीने का समय मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है। जून के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा।

PunjabKesari birthday prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कोई अनैतिक और गैर सरकारी काम न करें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। कानों में सोना धारण करें। परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!