गुड़ के अचूक टोटके अपनाएं, जीवन में आ रही हर परेशानी को कहें बॉय-बॉय

Edited By Updated: 05 Dec, 2017 11:31 AM

upay of jaggery finish your troubles

ज्योतिष के अनुसार, यदि कोई अशुभ ग्रह योग हो तो पूरी मेहनत के बाद भी पर्याप्त धन प्राप्त नहीं होता। ज्योतिष शास्त्र में अशुभ ग्रहों के प्रभावों को दूर करने के लिए कई अचूक उपाय बताए गए हैं। उपाय और टोटको से जीवन में आ रही

ज्योतिष के अनुसार, यदि कोई अशुभ ग्रह योग हो तो पूरी मेहनत के बाद भी पर्याप्त धन प्राप्त नहीं होता। ज्योतिष शास्त्र में अशुभ ग्रहों के प्रभावों को दूर करने के लिए कई अचूक उपाय बताए गए हैं। उपाय और टोटको से जीवन में आ रही समस्याओं पर विराम लगाया जा सकता है। कुछ ही दिनों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने लगते हैं। पवित्रता का पूरा ध्यान रखें। किसी भी प्रकार के अधार्मिक कर्मों से दूर रहें। घर के बड़े बुजुर्गों सहित अन्य वृद्धजनों का सम्मान करें, उनका दिल न दुखाएं।
    

गुड़ के अचूक टोटके अपनाएं, जीवन में आ रही हर परेशानी को कहें बॉय-बॉय


गौ माता का पूजन करें। उन्हें रोटी में गुड़ रख कर अपने हाथ से खिलाएं या हरा चारा और गुड़ खिलाएं। समस्त देवी-देवता और ग्रह आप पर मेहरबान रहेंगे।


भगवान गणेश को सिंदूर का चोला अर्पित करें और दूर्वा की माला तथा गुड़ के लड्डू का भोग लगाएं।


शुक्र का खराब प्रभाव हो तो रात के समय बैठी गाय को गुड़ देना लाभदायक होता है। सुहागिनों को समय-समय पर सुहाग की वस्तुएं देने से शुक्र का प्रभाव बढ़ता है।


मंगलवार को गुड़ खा कर घर से निकलें। हनुमान जी को गुड़ का भोग लगने से कर्जे से मुक्ति मिलती है।


रविवार को किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए प्रयास कर रहे व्यक्ति बैल अथवा सांड को गुड़ और गेहूं खिलाएं।


बेटी की शीघ्र शादी के या विवाह में देरी के लिए पीला कपड़ा एक मीटर, 7 पीले जनेऊ, 7 हल्दी की गांठें साबुत, 7 पीले फूल, 7 गुड़ की डली छोटी-छोटी, 250 ग्राम चने की  दाल (पीली), 7 ताम्बे के पैसे (पुराने सिक्के), पार्वती जी का हार-शृंगार का सामान (चूरी, चुनरी, बिंदी , मांग का सिंदूर इत्यादि परांदी), शुक्लपक्ष  वीरवार को शिव परिवार के मंदिर जाकर नंदी, गणेश, शंकर जी का पंचामृत से पूजन करके पार्वती जी का पूजन करके लाया हुआ सारा सामान उनके आगे रख कर (पीले कपड़े के ऊपर सारा सामान रख दें। अति श्रद्धा भाव से मां को शीघ्र से शीघ्र अच्छा वर प्राप्त होने की कामना करें। इसके साथ  एक माला (108 मनके वाली) से ‘ओम ह्नीं श्रीं कात्यायनी स्वाहा’ का जाप करें। उपरांत पार्वती जी के आगे पीले वस्त्र पर रखा सारा सामान इकट्ठा कर पोटली बांध कर, घर लाकर  मंदिर  या उचित साफ जगह पर स्थापित कर दें। नित्य एक माला पूर्व की ओर पीले आसन पर बैठ कर 40 दिन जाप करें (किसी भी समय अति विश्वास से) 41वें दिन पीले वस्त्र में बंधी पोटली जलप्रवाह करें या मंदिर में रख आए। यह अति अचूक उपाय है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!