Uttarakhand gurdwara standoff: नगरासू गुरुद्वारे में निहंगों व प्रशासन के बीच 40 घंटे बाद भी गतिरोध जारी

Edited By Updated: 23 Jun, 2026 02:34 PM

uttarakhand gurdwara standoff

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू स्थित गुरुद्वारे में उसकी छत पर चढ़े निहंगों और प्रशासन के बीच 40 घंटे बीत जाने के बावजूद गतिरोध बना हुआ है। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को छावनी में तबदील कर दिया है।

रुद्रप्रयाग (एजैंसी): उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू स्थित गुरुद्वारे में उसकी छत पर चढ़े निहंगों और प्रशासन के बीच 40 घंटे बीत जाने के बावजूद गतिरोध बना हुआ है। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को छावनी में तबदील कर दिया है। मौके पर पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आई.टी.बी.पी.) के जवान तैनात हैं, जबकि सेना के जवान भी नगरासू कस्बे में पहुंच गए हैं। 

सूत्रों के अनुसार, बद्रीनाथ राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग और गौचर के बीच स्थित नगरासू गुरुद्वारे की तीसरी मंजिल पर शनिवार शाम करीब चार बजे चढ़े निहंग अब भी वहीं डटे हुए हैं। गुरुद्वारे में मौजूद करीब 6 निहंग उन निहंगों की रिहाई की मांग कर रहे हैं जिन्हें 16 जून को चमोली जिले के कर्णप्रयाग में हुई एक घटना के बाद गिरफ्तार किया गया था। उस विवाद के दौरान निहंगों ने कथित तौर पर तलवारबाजी कर कुछ स्थानीय लोगों को घायल कर दिया था, जिसके बाद उनमें से चार को गिरफ्तार किया गया था। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!