Valentine Day Horoscope: कल से आरंभ हो रहा है प्यार का महीना, जानें कैसी रहेगी आपकी Romantic Life

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 31 Jan, 2024 08:22 AM

valentine day horoscope

प्यार के महीने में कोई प्यारा इंसान आपकी लव लाइफ में दस्तक दे सकता है। बहुत सारे लव प्रपोजल मिलेंगे, सोच-समझ कर पार्टनर का चुनाव करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) प्यार के महीने में कोई प्यारा इंसान आपकी लव लाइफ में दस्तक दे सकता है। बहुत सारे लव प्रपोजल मिलेंगे, सोच-समझ कर पार्टनर का चुनाव करें। जो शादी करने के चाहवान हैं, उनके लिए समय शुभ है। मनभावन पार्टनर का साथ मिलेगा। लव मैरिज के लिए घर वालों के साथ मतभेद होंगे लेकिन अंत में आपके प्यार की जीत होगी। दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा। निसंतान को संतान प्राप्त होगी।

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) इस महीने आप सफल प्रेमी साबित होंगे। ड्रीम लव के साथ किसी रोमांचक जगह पर घूमने जा सकते हैं। अधूरी मोहब्बत पूरी होगी। पहले प्यार के साथ एक बार फिर नजदीकियां बढ़ेंगी, खूबसूरत समय व्यतीत करेंगे। लव मैरिज करने वाले को परिवार की मंजूरी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन के लिए सुनहरी समय का आगाज होगा। बेऔलाद को संतान सुख मिलेगा। रोमांस से भरपूर रहेगा पूरा महीना।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) इस राशि के लोग बहुत ही समझदारी से लव लाइफ का निर्वाह करेंगे। किसी भी तरह की ऊंच-नीच होने पर उसका डट कर सामना करना और उस पर जीत हासिल करना ही इनका मकसद रहेगा। किसी भी तरह की नकारात्मकता इनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। पार्टनर भावनाएं समझने की कोशिश करेंगे और आपके अनुसार खुद को ढाल लेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) इस महीने साथी आप से प्यार तो बहुत करेंगे लेकिन समय नहीं दे पाएंगे। जिस वजह से मन तरह-तरह की शंकाओं से घिर सकता है। सिंगल को सहज ही किसी करीबी से प्रेम होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में समस्याएं हो सकती हैं। छोटी सी गलतफहमी विकराल रूप ले सकती है। सूझबूझ से काम लें, अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी। किसी से उम्मीद न रखें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) फरवरी के महीने में मानसिक तनाव खत्म होगा और आपके प्यार का रिश्ता अटूट हो जाएगा। जो पहले से ही रिलेशनशिप में हैं, वह विवाह करने का निर्णय लेंगे। सिंगल को एक्स से एक बार फिर से वन नाइट स्टैंड का प्रस्ताव मिलेगा। प्यार के नए रास्तों की खोज करने वालों को कामयाबी मिलेगी। मैरिड लाइफ में परिवार की वजह से विवाद खड़ा हो सकता है।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)  यह पूरा महीना आपकी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पार्टनर से झगड़े और अनबन हो सकती है लेकिन प्रेम में कोई कमी नहीं आएगी। जिसे आप प्रपोज करने की सोच रहे हैं वैलेंटाइन डे पर वो खुद से आपको प्रपोज करेंगे। इनडायरेक्ट तरीके से नजरों के तीरों से वो आपको घायल करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। वैवाहिक जीवन से रुठी खुशियां, लौटकर वापस आएंगी।

Valentine Day Horoscope: कल से आरंभ हो रहा है प्यार का महीना, जानें कैसी रहेगी आपकी Romantic Life

Budh Gochar: इन राशियों के आने वाले हैं अच्छे दिन, जानें किस दिन बुध करेंगे मकर राशि में परिवर्तन

February Tarot Monthly Rashifal: टैरो कार्ड से जानिए फरवरी महीने में अपनी राशि का हाल

आज का राशिफल 31 जनवरी, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (31st January): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

आज का पंचांग- 31 जनवरी, 2024

लव राशिफल 31 जनवरी-  मेरी बाहों में आके तू जाना नहीं ऐसी रब से मैं मांगू दुआ

February 2024 Vrat Tyohar List: ये हैं फरवरी महीने में पड़ने वाले सभी महत्वपूर्ण व्रत और त्योहारों की सूची

Shattila Ekadashi 2024: माघ मास में षटतिला एकादशी व्रत कब ? जानें डेट और शुभ मुहूर्त

February 2024 Capricorn Horoscope: मकर राशि के लिए फरवरी महीने का मासिक राशिफल

February 2024 Aquarius Horoscope: कुंभ राशि के लिए फरवरी महीने का मासिक राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) वैलेंटाइन डे के जश्न से भरा यह महीना नए रिश्ते शुरू करने के लिहाज से ठीक है। ध्यान रहे किसी तीसरे इंसान की गलत सोच आपके संबंधों में खटास लेकर आने का काम कर सकती है। कान के कच्चे न बनें। साथी पर प्यार और विश्वास बनाए रखें। प्रेमी-प्रेमिका साथ तो रहेंगे लेकिन उसे किसी रिश्ते में बदलने के बारे में खुद को असहज महसूस करेंगे। दंपत्ति एक-दूसरे के मन की भावना समझेंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) इस महीने किसी विशेष इंसान से नजदीकियां बढ़ सकती हैं। मोहब्बत की खुशबू से तन और मन महकेगा। सिंगल प्यार-मोहब्बत के लिए जिसके पीछे-पीछे घूम रहे थे, वो खुद से रोमांटिक डेट प्लान कर प्रपोज करेंगे। कोई महंगी चीज गिफ्ट में मिलेगी। दाम्पत्य जीवन के लिए समय अच्छा है। एक बार फिर से हनीमून पर जाने का प्लान बनाएंगे, सुखद समय व्यतीत करेंगे।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) सच्ची मोहब्बत करने वालों के लिए फरवरी का पूरा महीना शुभ है। पति-पत्नी में प्रेम बढ़ेगा। सिंगल को गहरे प्यार में रोमांटिक गोते लगाने का मौका मिलेगा। सीधे-सीधे प्यार का इजहार करना मुश्किल पैदा करेगा। वैलेंटाइन डे पर प्रपोज करें, शुभ योग हैं लेकिन पहले पूरी तरह से खुद को आश्वस्त कर लें। वैवाहिक संबंधों के लिए समय कुछ ठीक नहीं है। सब्र का मीठा फल चखने को मिलेगा।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) प्यार के महीने में लव लाइफ में सावधानी रखनी होगी। पार्टनर पर जबरदस्ती अपनी भावनाएं न थोपें अन्यथा आप लव पार्टनर से दूर हो सकते हैं। सिंगल को बहुत सारे लव प्रपोजल मिल सकते हैं। मनचाहे प्रेम संबंध बनाने में सफल होंगे। वर्क प्लेस पर किसी खास इंसान से नजदीकियां बढ़ सकती हैं। जिससे आपकी फिजिकल और आर्थिक इच्छाओं की पूर्ति होगी।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) फरवरी के रोमांटिक मौसम का कितना आनंद उठाना है, यह आप पर निर्भर करता है। किसी करीबी की वजह से आपकी लव लाइफ डिस्टर्ब हो सकती है। अपनी लव लाइफ में दूसरों को ताका-झांकी करने का मौका न दें। पार्टनर की सेहत का खास ख्याल रखें, उनकी ऊर्जा में आ रही कमी को नजरअंदाज न करें। सिंगल की अकेलेपन को लेकर टेंशन बढ़ सकती है। 

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) इस महीने वैलेंटाइन तक आप भाग्यशाली हो सकते हैं। रोमांस और आनंद वाला समय रहेगा। जिस साथी की कल्पना केवल सपनों और ख्यालों तक ही सीमित थी, वो आपकी बांहों में होगा। जो रिलेशनशिप में हैं, वो अपने रिश्ते को नाम देंगे। दाम्पत्य जीवन में चल रहे विवाद खत्म होंगे। नई शुरुआत होगी, आप दो से तीन होंगे। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बचकर रहें।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!